ऑनलाइन नशीले इंजेक्शन बेचने वाला गैंग दबोचा

मुरादाबाद। पुलिस ने नशे के चार सौदागरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 250 ग्राम स्मैक, नौ नशीले इंजेक्शन, 23 मोबाइल और 1.23 लाख की नकदी बरामद हुई है। इनमें एक महिला भी शामिल है। अन्य दो लोग मौके से भागने में कामयाब हो गए। पता चला है कि इस गैंग से जुड़े लोग ऑनलाइन नशे की सप्लाई करते थे। जेहरा नामक महिला सलीम के साथ मिलकर पूरे नेटवर्क को चला रही थी। आरोपियों की निशानदेही पर उनके बाकी अड्डों पर भी छापेमारी की जा रही है। जानकारी अनुसार कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने चलचित्र ढाल के पास नई बस्ती और माता मंदिर रोड पर रेड की। टीम ने सलीम अहमद के घर पर छापेमारी कर सलीम और उसके बेटे नावेद को दबोचा। घर के अंदर से 23 मोबाइल, एक टेबलेट, स्मैक की पुडिय़ा एवं नकदी बरामद की है। उसके बाद टीम ने माता मंदिर रोड स्थित साजिद के घर पर छापा मारा। वहां टीम को देखते ही साजिद पीछे रास्ते से निकलकर फरार हो गया। उसके घर में नशे का धंधा उसकी पत्नी जेहरा करती है। पुलिस ने जेहरा और वहां पर सामान की खरीदारी कर रहे फतेहउल्लागंज निवासी लियाकत हुसैन को पकड़ लिया। पुलिस ने घर के अंदर से तलाशी के दौरान स्मैक की पुडिय़ा और इंजेक्शन बरामद किए हैं। क्राइम ब्रांच के प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि दोनों स्थानों से करीब ढाई सौ ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत पच्चीस लाख रुपए है। साथ ही नशे के नौ इंजेक्शन और एक लाख 23 हजार 75 रुपये की नगदी, 23 मोबाइल एवं एक टेबलेट बरामद हुआ है। चारों मुल्जिमों से पूछताछ के आधार पर उनके बाकी ठिकानों पर छापामारी की जा रही है।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए