कैमिस्ट शॉप से एक लाख की ड्रग्स बरामद

जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)। क्राइम ब्रांच की टीम ने ग्राम पेंड्री के श्री मेडिकल स्टोर्स में छापामार कार्रवाई की। स्टोर पर 310 नग कोडीन युक्त नशे का सीरप व टेबलेट मिली हैं। पुलिस ने इस दवा की कीमत एक लाख रुपए बताई है। आरोपी मेडिकल स्टोर्स संचालक महेंद्र साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार पेंड्री में महेंद्र साहू का श्री मेडिकल स्टोर्स है। इस मेडिकल में अन्य दवाइयों के अलावा नशीली दवाइयां और सिरप भी बेचा जाता था, जिसकी सूचना एसपी नीतू कमल को मिली थी। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच और जांजगीर थाना की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस ने उसके मेडिकल स्टोर्स से बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं जब्त की है। क्राइम ब्रांच द्वारा जिले के गांवों में मेडिकल चला रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई तो की जा रही है, लेकिन जिला मुख्यालय के भी कुछ मेडिकलों में ऐसी दवाइयां जिसे प्रतिबंधित कहा जाता है, धड़ल्ले से बिक रही है। हालांकि जिला मेडिकल एसोसिएशन ने ऐसी दवाइयां नहीं बेचने का प्रस्ताव किया है, फिर भी दवाइयां बिक रही हैं। सूत्रों के अनुसार ऐसे बड़े दुकानदार ही मुखबिरी करते हैं कि कहां-कहां प्रतिबंधित दवा बिक रही है, क्योंकि छोटे दुकानदार उन्हीं की दुकान से दवा लेकर जाते हैंं।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 4 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 4 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 5 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 5 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 5 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 14 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा