85 रुपए में 10 हवा भरे कैप्सूल!

अम्बाला। दवा निर्माताओं ने घातक सिद्ध हो रहे वातावरण से बचने का तोड़ निकाल लिया है। मरीजों को दवा के साथ-साथ 8.50 रुपए प्रति कैप्सूल साइज में शुद्ध हवा उपलब्ध करवाए जा रहे हैं ताकि आम लोगों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहे। इसका जीता जागता प्रमाण SARALIFE मुंबई द्वारा ANROSE PHARMA और हिमाचल निर्मित CEEMOX-L कैप्सूल का पत्ता है जो बिना दवाई के रैपर में मानों हवा भरकर मरीजों के लिए उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस पत्ते पर बकायदा बैच नंबर एसी 7292, एमआरपी 85 रुपए (10 कैप्सूल), निर्माण तिथि मार्च 2018 तथा अवसान तिथि फरवरी 2020 अंकित की गई है। परंतु रोगी इस कैप्सूल नुमा हवा को सेवन कैसे करें, यह विधि कंपनी निर्माता या विक्रेता ने पते पर नहीं लिखी। ऐसे में परेशान रोगी ने सेवन विधि को समझने के लिए जब डॉक्टर के सामने दवा के पत्ते को रखा तो चिकित्सक भी भौचक्का रह गए कि हवा से कैसे इंफेक्शन ठीक हो सकेगा। जब इस बारे एनरोज फार्मा मुंबई के वर्णित पते पर बात कर इस मामले से अवगत करवाया तो फोन रिसीव करने वाले ने स्वयं को सरकारी लैब सेक्टर 39 चंडीगढ़ से संबंधित बताया। ऐसे में एनरोज फार्मा की मंशा स्पष्ट नहीं होती कि उन्होंने अपना संपर्क नंबर डालने के स्थान पर लैब का नंबर डाल दिया या सामने वाले को गुमराह करने की नियत से यह कार्य किया गया है। हरियाणा का औषधि प्रशासन इस बारे संज्ञान ले तो आमजन को इस लूट से बचाया जा सकता है।

 

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 5 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 5 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 14 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर