नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग नियमों का पालन न करने पर चेतावनी दी है। कहा है कि उल्लंघन करने पर कार्रवाई हो सकती है।
खाद्य नियामक ने पौधों और वनस्पतियों से बने उत्पादों की लेबलिंग में खामियां उजागर की हैं। विशेष खाद्य उत्पादों पर निर्धारित चेतावनी कथन न देनेपर भी ध्यान दिलाया।
FSSAI ने कहा कि खाद्य पदार्थों के निर्माण और बिक्री में शामिल कई संचालक लागू लेबलिंग जरूरतों का पालन नहीं कर रहे थे। खाद्य सुरक्षा और मानक विनियम इन श्रेणियों के उत्पादों के लिए मानक निर्धारित करते हैं। इसमें वनस्पति अवयवों और उनके अर्क के उपयोग पर सीमाएं शामिल हैं। चाहे उनका उपयोग व्यक्तिगत रूप से या संयोजन में किया जाए।
इन उत्पादों से बीमारियों को ठीक करने के दावों पर भी रोक लगाई गई है। चेतावनी घोषणाओं को स्पष्ट और प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाना चाहिए। इससे इनका दुरुपयोग रोका जा सकेगा। एफएसएसएआई ने खाद्य व्यवसायों को निर्धारित आवश्यकताओं का पालन करने की चेतावनी दी है। स्वास्थ्य पूरक और संबंधित उत्पादों की लेबलिंग में कमियों को उजागर किया है।
जेप्टो और तीन अन्य कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा उल्लंघनों, भ्रामक लेबलिंग और विज्ञापन दावों के लिए कार्रवाई की गई है। क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ज़ेप्टो, बेकलाइट, हेल्दीहे फूड्स एलएलपी और बीएमएस लाइफसाइंस के खिलाफ कार्रवाई की। यह कार्रवाई ज़ेप्टो द्वारा दो पैकेट बेसन की एक्सपायरी डेट के बाद डिलीवर करने की शिकायत पर की गई।





