खुले में फेंक डाली एक्सपायर्ड दवाइयां

सवाईमाधोपुर। स्वास्थ्य विभाग की भारी लापरवाही का मामला सामने आया है। जिला औषधि भंडार के बाहर एक्सपायर्ड दवाइयां खुले में पड़ी मिली हैं। इनके उचित तरीके से निस्तारण के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई। आवारा पशु इन दवाओं में मुंह मारते पाए गए हैं। वहीं, यहां आने-जाने वाले लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा बन गया है। बता दें कि जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय भी इसके नजदीक ही है। इसके बावजूद किसी अधिकारी ने इस पर ध्यान नहीं दिया है। दवाइयों के खुले में पड़े मिलने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार खुले में दवाइयां मिल चुकी हैं।
इस संबंध में बात करने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीणा ने बताया कि जिला औषधि भण्डार में स्टोर की मरम्मत का काम चल रहा है। ऐसे में सप्लाई के लिए भेजी जाने वाली दवाइयों के कर्टन रखे थे। कुछ दवाइयों की सप्लाई बंद करने के आदेश मिले हैं, जिन्हें अब स्टोर में रखवाया जाएगा। ऐसे में हो सकता है कि कुछ दवाइयां अवधि पार की हो। इसकी जांच कराई जाएगी।

Related Posts

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

पटना (बिहार)। मेडिकल स्टोर पर नकली और नशीली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई की है। छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री पर रोक लगाई है। जीएम रोड स्थित महिमा…

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 11 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 13 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए