मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

पटना (बिहार)। मेडिकल स्टोर पर नकली और नशीली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई की है। छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री पर रोक लगाई है। जीएम रोड स्थित महिमा पैलेस की मेडिको शॉप में औषधि नियंत्रण प्रशासन ने रेड की। जांच में ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर बेची जा रही नकली और नशीली दवाएं जब्त की। टिटनेस के इंजेक्शन और क्रीम भी जांच के दायरे में आए। दुकान में मिली अनियमितताओं के बाद प्रशासन ने 26 तरह की दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी है।

टीम ने दुकान में रखी दवाओं के बिल, बैच नंबर, एक्सपायरी डेट आदि की जांच की। यह कार्रवाई ड्रग इंस्पेक्टर अनिल शाह, शशि कुमार और श्वेता कुमारी की टीम ने की।

दवाओं के सैंपल जब्त किए

जांच के दौरान टिटनेस का इंजेक्शन फ्रिज के बजाय बाहर खुले में रखा मिला। टीम ने दो दर्जन से अधिक वायल जब्त किए। उनकी बिक्री पर रोक लगा दी। जिन दवाओं की बिक्री पर रोक लगाई गई है। उनमें हिमालया कंपनी का लिव 52, सिप्ला का पेंटोसिड डीएसआर कैप्सूल और डेमेलन क्रीम समेत करीब 26 तरह की दवाएं शामिल हैं।

यह है मामला

जिला औषधि नियंत्रक चुनेंद्र महतो ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। इस आधार पर महिमा पैलेस स्थित मेडिकल स्टोर में छापेमारी की गई। जब्त की गई सभी 26 तरह की दवाओं के सैंपल लिए हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपित दुकानदार किन-किन जगहों पर दवाओं की आपूर्ति कर रहा था। इस मामले में अन्य आरोपितों के खिलाफ भी औचक छापेमारी की जाएगी।

मेडिकल स्टोर

बिना प्रिस्क्रिप्शन बेची जा रही थीं दवाएं

जिन दवाओं की बिक्री रोकी गई है, उनमें से कई बिना डॉक्टर की पर्ची के बेची जा रही थीं। यह औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम का उल्लंघन है। दुकानदार से लाइसेंस, खरीद-बिक्री का रजिस्टर मांगे गए। जांच में कई दस्तावेज अधूरे पाए गए। इसके बाद टीम ने दुकान का पूरा रिकॉर्ड जब्त कर लिया। अधिकारियों के अनुसार जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि दवाएं नकली, अमानक मिली तो कानूनी कार्रवाई हो सकती है। इसमें लाइसेंस रद्द करने से लेकर एफआईआर दर्ज करने तक की कार्रवाई शामिल है। औषधि नियंत्रण प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह का अभियान जारी रहेगा।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 11 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 13 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए