अस्पताल पर रेड, एक्सपायरी ब्लड बैग किए जब्त

अमृतसर। स्वास्थ्य विभाग ने स्थानीय सुरजीत अस्पताल में छापामारी के दौरान तीन एक्सपायरी ब्लड बैग बरामद किए हैं। हैरानी की बात यह है कि इस अस्पताल में ब्लड बैंक नहीं है। इसके बावजूद अवैध तरीके पर डोनर का रक्त निकाला गया। यही नहीं, डोनर को बिस्तर पर लिटाकर ‘इन्फ्यूजन सेट’ की मदद से रक्त निकाला। इस दौरान ब्लड बैग को जूतों पर रखा गया था। ब्लड बैग भी एक्सपायरी डेटेड था। अस्पताल संचालकों के खिलाफ केस रजिस्टर्ड किया गया है। बताया गया कि सुरजीत अस्पताल में एडमिट एक महिला को बी नेगेटिव ब्लड की जरूरत थी। अस्पताल के डॉक्टर ने बीइंग ह्यूमन ब्लड डोनेशन सोसायटी के अध्यक्ष मनीकर्ण ढल्ला को फोन कर खून की मांग की। ढल्ला ने बताया कि उन्होंने अपनी टीम के सदस्य आशीष को फोन कर सुरजीत अस्पताल जाने को कहा। सुरजीत अस्पताल में ब्लड बैंक नहीं था। इसके बावजूद उन्होंने आशीष का खून निकालकर ब्लड बैग में सुरक्षित रख लिया। वालंटियर आशीष ने मुझे फोन पर इसकी जानकारी दी। मैं उसी वक्त अपनी टीम के साथ सुरजीत अस्पताल पहुंचा। यहां मैंने डॉक्टरों से पूछा कि आपके पास ब्लड बैंक नहीं, तो फिर आपने वालंटियर का खून कैसे ब्लीड किया। इस सवाल का डॉक्टरों के पास कोई जवाब न था। मैंने उसी वक्त सिविल सर्जन डॉ. हरदीप सिंह घई को फोन कर जानकारी दी।
रात के समय सुरजीत अस्पताल में जोनल ड्रग लाइसेंसिग अथॉरिटी के डॉ. कुलविदर, ड्रग इंस्पेक्टर सुखदीप सिंह व रमणीक सिंह ने रेड की। टीम जांच के बाद यहां से ब्लड बैग बरामद किया, जिसमें वालंटियर का खून लिया था। यह बैग एक्सपायर था। इसके अलावा दो और खाली ब्लड बैग बरामद हुए। ये भी एक्सपायर थे। सुरजीत अस्पताल के संचालक डॉ. मनमोहन सिंह खन्ना व डा. गगनदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जोनल ड्रग लाइसेंसिग अथॉरिटी डॉ. कुलविदर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि सुरजीत अस्पताल में अवैध रूप से खून निकाला जा रहा था। इस आधार पर उन्होंने ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट की धारा 18 सी के तहत केस रजिस्टर कर लिया। इस बारे में सुरजीत अस्पताल के डॉक्टर तनदीप सिंह ने माना कि उनके पास ब्लड बैंक नहीं है। साथ ही कहा कि उन्होंने अदलखा अस्पताल के ब्लड बैंक से टाइअप किया है। हम सारा काम नियमानुसार कर रहे हैं।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 16 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत