खुलेआम बिक रहे नशीले इंजेक्शन

थर्मल (पानीपत)। क्षेत्र में मेउिकल स्टोरों पर नशे के इंजेक्शन खुलेआम बिक रहे हैं। इसके चलते युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। ये युवा नशा करने के बाद आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं। वहीं, कुछ कहने पर लड़ाई-झगड़ा कर बैठते हैं। असंध रोड पर एक खाली प्लाट इन नशेडिय़ों की शरणस्थली बना हुआ है। शहर में ड्रग विभाग की सख्ती के कारण अब ज्यादातर नशेड़ी ग्रामीण क्षेत्रों से नशा खरीदकर लाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में विभागीय छापेमारी का डर कम होने के कारण यह काम हो रहा है। नशे के ये इंजेक्शन प्रतिबंधित है और बिना डॉक्टर की पर्ची के इन्हें बेचने पर रोक है। इसके बावजूद इन नशे के इंजेक्शन की बिक्री खुलेआम हो रही है। दवा दुकानदार अपने मुनाफे के लिए डाक्टरी पर्ची देखे बिना ही ज्यादा दामों पर इनकी बिक्री कर रहे हैं। इस बारे में जिला ड्रग कंट्रोलर अधिकारी विजय राजे ने बताया कि अभी तक ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। फिर भी संबंधित क्षेत्र में जांच कराएंगे। किसी को भी नशीली दवाइयां नहीं बेचने दी जाएंगी।

Related Posts

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

गाजियाबाद (यूपी)। पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाए जाने का मामला सामने आया है। डूंडाहेड़ा स्थित एसटीपी प्लांट में सीवेज के सैंपल में वीडीपीवी टाइप-1 मिला था। इसके…

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

पटना (बिहार)। मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड की गई है। नकली और बिना लाइसेंस की दवाओं के कारोबार के संदेह में ये कार्रवाई हुई। औषधि नियंत्रण विभाग ने जीएम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 1 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 12 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 13 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 12 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया