जींद। एसोसिएशन गवर्नमेंट फार्मासिस्ट ऑफ हरियाणा की जींद इकाई ने ग्रेड पे 4600 करने के लिए जींद हलके के विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा को मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। राज्य महासचिव बलबीर श्योराण व जिला प्रधान वीरेंद्र मलिक की अगुवाई में विधायक को फार्मासिस्ट वर्ग के साथ ग्रेड पे से संबंधित हुए अन्याय से अवगत कराया गया। इस पर विधायक ने अपना समर्थन जताया और सरकार तक उनकी मांग पहुंचाने का आश्वासन दिया। श्योराण ने कहा कि सरकार द्वारा फार्मासिस्ट वर्ग के सम्मानहरण से इस वर्ग में रोष है। रोष प्रदर्शन करते हुए सभी विधायक, मंत्रियों को मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन देने का कदम उठाया है। यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो मजबूरन आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर कृष्ण पोडिया, देवेंद्र, योगेंद्र, अतर सिंह, महा सिंह, मनीराम, पवन जैन, कंवर सिंह, उषा, कविता, प्रोमिला, राजेश मौजूद रहे।
प्रियागोल्ड बिस्कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट
मुंबई। प्रियागोल्ड बिस्कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…






