रोहतक पीजीआई में मनमानी, डॉक्टरों की मानो वरना नहीं करेंगे इलाज….

रोहतक। एक बार फिर मरीजों के साथ खिलवाड़ करने को लेकर रोहतक पीजीआई सुर्खियों में है। पिछले दिनों आर्थो विभाग में चल रहे गोलमाल का वीडियो वायरल होने के बाद भी पीजीआई में हालात ज्यों के त्यों बने हुए है। यहां चिकित्सकों की मनमानी जोरो पर है और मरीज साफ-साफ परेशान दिख रहे है।

नया मामला अब एक मरीज का है। एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक, सांपला निवासी ओमप्रकाश को सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद पीजीआई में भर्ती कराया गया। घायल ओमप्रकाश के भाई और बीजेपी के सांपला ब्लॉक सचिव कृष्ण ने बताया कि मंगलवार को चिकित्सक ने इंजेक्शन लाने के लिए कहा था। जिसके बाद चिकित्सक की ओर से लिखे इंजेक्शन के आधार पर कृष्ण पीजीआई में स्थित अमृत स्टोर से इंटापाइम टी जेड इंजेक्शन लेकर चिकित्सक के पास पहुंच गया।

आरोप है कि चिकित्सक ने इंजेक्शन देखते ही लगाने से इनकार कर दिया। जब चिकित्सक से इंजेक्शन न लगाने का कारण पूछा तो चिकित्सक ने कहा कि जिस मेडिकल स्टोर से कहा है उस मेडिकल स्टोर से निजी कंपनी का गोपाइम टी जेड नामक इंजेक्शन लेकर आओ।

बताया गया कि एक ही सॉल्ट होने के बाद भी अमृत स्टोर से इंजेक्शन की कीमत 164 रुपये और निजी स्टोर से 600 रुपये है। इसके बाद ट्रामा सीएमओ से शिकायत की गई तो उन्होंने अमृत स्टोर से खरीदे गए इंजेक्शन को सही ठहराया। जबकि इमरजेंसी सीएमओ ने भी चिकित्सक का समर्थन करते हुए निजी स्टोर से इंजेक्शन खरीदने की बात कही। कृष्ण ने आरोप लगाया कि जब निजी कंपनी के इंजेक्शन खरीदने का विरोध किया गया तो चिकित्सक ने इलाज करने से इनकार कर दिया।

इस पूरे मामले पर पीजीआईएमएस निदेशक डॉ रोहताश यादव ने कहा कि मुझे मामले की जानकारी नहीं है, अगर आरोप सही पाए गए तो चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Posts

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

रायपुर (छत्तीसगढ़)। ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की गई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कॉस्मेटिक उत्पादों के अवैध भंडारण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की…

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

मुंबई। फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार कर दिया है। इसके चलते समिट थेराप्यूटिक्स के शेयर प्री-मार्केट ट्रेडिंग में 19 फीसदी से अधिक गिर गए। अमेरिकी खाद्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 1 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 1 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 1 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 13 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 13 views
एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 13 views
मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई