पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

हल्द्वानी। पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल हो गया। रामपुर रोड स्थित पीएसपी अस्पताल में प्रसव के बाद 23 वर्षीय अर्शदीप कौर की मौत हो गई। इससे आक्रोशित स्वजनों ने अस्पताल परिसर में करीब छह घंटे तक प्रदर्शन किया। उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए संबंधित चिकित्सकों पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। जांच पूरी होने तक उन्हें काम से रोकने की भी मांग की गई।

मामला बढऩे पर एसपी सिटी हरबंस सिंह, सीएमओ रश्मि पंत मौके पर पहुंचे। सीएमओ ने सात दिन में जांच पूरी करने का आश्वासन दिया। फिलहाल, जांच पूरी होने तक इलाज करने वाले दोनों डाक्टरों को ड्यूटी से हटा दिया है।

सभी रिकार्ड उपलब्ध

अस्पताल प्रबंधन ने अर्शदीप के निधन पर गहरा दुख जताया है। वहीं शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। प्रबंधन का कहना है कि भर्ती से लेकर आपरेशन और बाद के उपचार तक के सभी रिकार्ड उपलब्ध हैं। जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा।

यह है मामला

गौलापार के सीतापुर निवासी तलविंदर सिंह अपनी पत्नी अर्शदीप को प्रसव के लिए पीएसपी अस्पताल लेकर पहुंचे। सीजेरियन डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा दोनों को जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। कुछ समय बाद अर्शदीप की तबीयत बिगडऩे लगी। आरोप है कि अर्शदीप की हालत लगातार बिगडऩे के बावजूद डाक्टर इंजेक्शन लगाकर इलाज करते रहे। सांस लेने में परेशानी होने पर भी उसे दूसरे अस्पताल रेफर नहीं किया। दूसरे डाक्टर से परामर्श लेने की कोशिश पर अभद्रता की गई। बाद में फेफड़ों में पानी भरने और पेशाब बंद होने की जानकारी दी गई।

अस्पताल प्रबंधन के रवैये से गुस्साए स्वजन अस्पताल पहुंचे और प्रदर्शन किया। सूचना पर एसपी सिटी पुलिस बल के साथ पहुंचे। दो दौर की बातचीत के बाद भी सहमति नहीं बनी। बाद में सीएमओ, सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। इसके बाद स्वजन ने तहरीर सौंपी। शाम करीब छह बजे धरना समाप्त किया।

Related Posts

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

पुणे (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई की है। इस…

मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

भीलवाड़ा (राजस्थान)। मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगाने के बाद 17 वर्षीय प्राची की मौत हो गई। बुखार से पीडि़त प्राची को परिजन दवा दिलाने लाए थे। आरोप है कि वहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 1 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 1 views
एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 1 views
नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 2 views
एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 14 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील