महिला ड्रग अधिकारी की हत्या कर अपनी भी जान गंवाई 

जालंधर। पंजाब के खरड़ में जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी के पद पर तैनात महिला अधिकारी नेहा शौरी की उनके आफिस में घुसकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। हत्यारोपी की पहचान बलविंदर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने 10 साल की रंजिश के चलते महिला अधिकारी की हत्या को अंजाम दिया। नेहा शौरी ने रोपड़ में जिला ड्रग्स अधिकारी के पद पर रहते हुए 2009 में आरोपी की मोरिंडा स्थित केमिस्ट शॉप पर छापेमारी की थी और उसका लाइसेंस रद्द कर दिया था।
 पंजाब पुलिस का कहना है कि इसी के चलते बलविंदर नेहा शौरी के खिलाफ बदले की भावना से भर गया था और उसने उनकी हत्या की साजिश रची थी। सुबह जब नेहा खरड़ स्थित अपने दफ्तर में मौजूद थीं तो आरोपी बलविंदर सिंह ने उनके कार्यालय में घुसकर 32 बोर लाइसेंसी रिवॉल्वर से 3 गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी। बलविंदर बैग में रिवॉल्वर लेकर आया था। बताया जा रहा है कि घटना के समय कार्यालय में एक ही सिक्यॉरिटी गार्ड तैनात था लेकिन वह बलविंदर को देख नहीं पाया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उस समय नेहा शौरी अपनी 3 साल की भतीजी आराध्या के साथ वहां पर मौजूद थीं। आराध्या पहली बार ऑफिस आई थी और नेहा उससे बात कर रही थीं। जैसे ही बलविंदर वहां पहुंचा उसने नेहा पर तीन गोलियां चलाईं। पहली गोली सीने पर लगी, दूसरी गोली नाक और आंख के बीच और तीसरी गोली कंधे पर जिसकी वजह से उनकी मौके पर मौत हो गई। नेहा शौरी ने पंजाब यूनिवर्सिटी से बी फार्मा की पढ़ाई की थी। उसके बाद उन्होंने 2004 से 2006 तक नाइपर से एमएस फार्मास्यूटिक्स की डिग्री ली और ड्रग्स इंस्पेक्टर पद पर नियुक्त हो गईं। वह 2016 से जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी पद पर तैनात थीं। पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू की गई है। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी बलिंदर मोरिंडा में दवा की दुकान चलाता था और 2009 में नेहा ने उसकी दुकान पर छापा मारा था। वहां से कथित तौर पर नशीली दवाएं बरामद हुई थीं, जिसके बाद उन्होंने उसके दवा दुकान का लाइसेंस रद्द कर दिया था।
हालांकि, हत्या की मंशा का पता नहीं लगा है लेकिन लाइसेंस रद्द करने को ही हत्या की वजह माना जा रहा है। नेहा के पति चंडीगढ़ में ऐक्सिस बैंक में काम करते हैं और उनकी दो साल की बेटी भी है। वहीं हत्यारोपी बलविंदर सिंह कुराली स्थित एक निजी अस्पताल में नौकरी कर रहा था। 2009 में लाइसेंस रद्द होने के हाद उसने मोरिंडा में ही एक निजी अस्पताल खोला था लेकिन कुछ समय बाद वह भी बंद हो गया। इसके बाद बलविंदर एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने लगा लेकिन मेडिकल लाइन में दोबारा वापस आना चाहता था। इसके लिए काफी जोड़तोड़ की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसी बात को लेकर उसने नेहा से रंजिश पाल ली। यह भी बताया जा रहा है कि बलविंदर गांव में रहता था लेकिन किसी से बातचीत नहीं थी। अपना कारोबार डूबने की वजह वह नेहा शौरी को मानता, इसलिए उसने दुश्मनी पाल ली थी। घटना को लेकर सवाल यह भी उठ रहे हैं कि आचार संहिता लागू होने के बाद भी आरोपी के पास लाइसेंसी रिवॉल्वर कहां से आया। दरअसल आरोपी ने दो महीने पहले ही .32 बोर रिवॉल्वर खरीदी थी । हालांकि 11 मार्च से आचार संहिता लागू होने के बाद सभी हथियारों को नजदीकी पुलिस स्टेशन में जमा कराने का आदेश था लेकिन बलविंदर के पास हथियार मौजूद था जिसने उसने घटना को अंजाम दिया।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 16 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर