जेनरिक दवाओं से भी कैमिस्ट को बेहतर मुनाफा

शोध में दावा, ब्रांडेड और जेनरिक दवाएं गुणवत्ता में एकसमान
नई दिल्ली। कैमिस्ट अक्सर अपने मुनाफे के चक्कर में मरीज को पर्ची पर लिखी ब्रांडेड दवा ही देते हैं। जबकि वे जेनरिक दवाएं बेचकर भी बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं। बशर्ते वे मरीज को इसके लिए प्रेरित करें। ब्रांडेड दवाओं के मुकाबले जेनरिक दवाएं मरीज के लिए काफी सस्ती होने पर भी मेडिकल स्टोर संचालक को अच्छा कमिशन दिलाती हैं। कई जेनरिक दवाएं कंपनी की कीमत से दस गुना ज्यादा पर बिकती हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय के फार्माकोलॉजी विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिकों की स्टडी में बताया गया है कि भारत में जेनरिक दवाएं दो रूप में मिलती हैं। एक ब्रांडेड, जिसे कंपनी प्रचार व एमआर के जरिए मरीजों तक पहुंचाती हैं। दूसरी ब्रांडेड जेनरिक, जिन्हें मेडिकल स्टोर में रखा जाता है। स्टडी में यह भी सिद्ध हुआ है कि ब्रांडेड और जेनरिक दवाएं गुणवत्ता के मामले में एकसमान हंै।  यह अलग बात है कि डॉक्टरों की ओर से कहा जाता है कि विभिन्न नामों से बिकने वाली जेनरिक दवाओं की गुणवत्ता एक जैसी नहीं होती। शोध के अनुसार जेनरिक दवाएं मरीजों व उनके तीमारदारों के लिए तो अच्छी हैं ही, दुकानदारों के लिए भी मुनाफा कमाने का अच्छा विकल्प हैं। अगर दुकानदार, डॉक्टरों की लिखी ब्रांडेड दवाओं की बिक्री के बजाय लोगों को जेनरिक दवाएं खरीदने के लिए प्रेरित करे तो उसे ज्यादा मुनाफा होगा।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत