एक फार्मासिस्ट की डिग्री से कई केमिस्टों का ‘भला’

भागलपुर (बिहार): मेडिकल स्टोर्स पर फार्मासिस्ट की नियुक्ति सुनिश्चित करने को सरकार भले ही काफी जोर लगा रही हो लेकिन कैमिस्ट इसके विरोध में एकजुट हैं। शहर में फार्मासिस्टों की संख्या के अनुपात में दवा दुकानें कई गुणा होने के बावजूद सभी धड़ल्ले से चल रही हैं। इसके पीछे खास वजह यह है कि एक फार्मासिस्ट की डिग्री के सहारे दवा की कई दुकानें चल रही हैं। मेडिकल स्टोर संचालक अपने यहां फार्मासिस्ट को नियुक्त करने के बजाए उनकी डिग्री  का सहारा लिए बैठे हैं और इसके बदले प्रति दुकान के हिसाब से मात्र एक से डेढ़ हजार रुपए किराया देते हैं। इससे वे फार्मासिस्ट को मोटी तनख्वाह पर नियुक्त करने से साफ बच जाते हैं। ड्रग इंस्पेक्टर की जांच के दौरान ये ले-देकर मामला निपटा लेते हैं। दवा दुकानदार और फार्मासिस्ट की मिलीभगत का यह खेल सदा से चलता आ रहा है। भागलपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम कोटरीवाल का कहना है कि अगर सरकार कार्रवाई करे तो जिले में फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में चल रही करीब 90 फीसदी दवा दुकानें बंद हो जाएंगी।

Related Posts

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

अमरोहा (यूपी)। निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे। सस्ती दवाओं को महंगे दामों में बेचने का खेल खुलने के बाद शासन सख्त हो गया है।…

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

अंबिकापुर (छत्तीसगढ़)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त की गई हैं। संभागीय आबकारी उडऩदस्ता की टीम ने अंबिकापुर में यह कार्रवाई की। दवा दुकान संचालन की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 1 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 13 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 11 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 12 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 11 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी