केंद्र से हुई देरी तो राज्य ने लिया स्वास्थ्य बीमा योजना का फैसला

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के विलंब के मद्देनजर झारखंड सरकार ने गोवा, राजस्थान, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और गुजरात की तर्ज पर राज्य कैबिनेट में फैसला लेते हुए स्वास्थ्य बीमा योजना पर मुहर लगा दी। हालांकि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना को मिलाया जाना था लेकिन ऊपरी देरी के चलते यहां जल्दबाजी करनी पड़ी।
योजना के तहत कैंसर समेत करीब 500  गंभीर बीमारियों की स्थिति में लाभार्थी को 2 लाख रुपये प्रति वर्ष बीमा राशि दी जाएगी। दुर्घटना में मृत्यु या गंभीर विकलांगता में भी बीमा कंपनी दो लाख रुपये देगी। आंशिक रूप से विकलांग होने पर एक लाख रुपये का प्रावधान रखा गया है। सामान्य बीमारी की स्थिति में बीमा की देय राशि प्रति परिवार 50,000 रुपये होगी। परिवार के 60 वर्ष या अधिक के लोगों का बीमा 80, 000 रुपये का होगा। बीमा राशि का लाभ लेने के लिए मरीज 24  घंटा अस्पताल में भर्ती रहना अनिवार्य है। बीमा कंपनी इसे सरकारी और निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की व्यवस्था से जोड़ेगा। सरकार करीब 57  लाख लोगों का बीमा प्रीमियम चुकाएगी। पहचान के लिए बीमित व्यक्ति कोआधार कार्ड या स्वास्थ्य कार्ड रखना होगा। रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल आमंत्रित कर  सरकार बीमा कंपनी का चयन करेगी।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 17 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई