फार्मा उद्योग ध्यान दें: आने वाली है नई फार्मा प्राइसिंग पॉलिसी!

नई दिल्ली: ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया और नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी के चेयरमैन की मौजूदगी में नीति आयोग की ताजा बैठक के बाद इस बात की प्रबल संभावना हो चली है कि केंद्र सरकार नई फार्मा प्राइसिंग पॉलिसी लाएगी। नई पॉलिसी मौजूदा नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग पॉलिसी-2012 का स्थान लेगी। नीति निर्धारक मानते हैं कि इस कदम से दवाओं के साथ-साथ अन्य फार्मास्युटिकल उत्पादों के दाम भी कम होंगे। ऐसा हुआ तो इलाज सस्ता होगा और दवाएं आम आदमी की पहुंच में आएंगी। सूत्रों की मानें तो बैठक में डिपार्टमेंट ऑफ फार्मास्युटिकल्स ने नई नीति बनाते वक्त ग्राहकों के साथ-साथ कंपनी हितों का ख्याल रखने पर भी जोर दिया। अधिकारियों और रेग्युलेटर्स ने दवा कीमतों में विसंगतियों का मुद्दा भी उठाया।
दरअसल, ये सब बदलाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनता से किए गए सस्ते इलाज के वायदे को सिरे चढ़ाने के लिए हो रहा है। केंद्र सरकार के थिंक टैंक नीति आयोग और डिपार्टमेंट ऑफ फार्मास्युटिकल्स इस मुद्दे पर गंभीर मंथन कर रहा है। डिपार्टमेंट ऑफ फार्मास्युटिकल्स काफी पहले से दवा कंपनियों और सिविल संगठनों से फीडबैक ले रहा है। केंद्र सरकार के मन में 2013 के ड्रग प्राइस कंट्रोल ऑर्डर को बदलने का विचार भी आ रहा है।

Related Posts

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने वाले लाभार्थियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा…

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

गुरुग्राम (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त हुआ है। इलाज के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 2 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 3 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 3 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 5 views
लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 13 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए