फार्मासिस्ट ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

दौसा। राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ की ओर से शुक्रवार काली पट्टी बांधकर काम किया। इसके बाद उन्होंने सरकार के नाम सीएमएचओ को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के जिलाध्यक्ष गोविंद शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना में कार्यरत राजकीय फार्मासिस्ट संवर्ग की विभिन्न समस्याओं का समाधान नहीं होने पर सरकार का ध्यानाकर्षण करने के लिए सभी फार्मासिस्टों ने बाजू पर काली पट्टी बांध दैनिक कामकाज निबटाया। दोपहर बाद सभी फार्मासिस्ट नारेबाजी करते हुए सीएमएचओ कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यवाहक सीएमएचओ डॉ. सुभाष बिलोनिया को ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि उनकी मांगों में बहुस्तरीय प्रमोशनल कैडर का निर्माण करना, छठे वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करना, ग्रेड पे 3600 से बढ़ाकर 4200 करने तथा फार्मासिस्टों को विभिन्न प्रकार के वेतन भत्ते आदि देने की मांग प्रमुख हैं। इस अवसर पर संगठन के कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम महावर, मनीष खनगवाल, द्वारकेश वशिष्ठ, सुरज्ञान सिंह गुर्जर सहित काफी संख्या में फार्मासिस्ट मौजूद थे।

Related Posts

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

नई दिल्ली। डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकने वाली नई दवा बनेगी। एम्स के वैज्ञानिकों ने इस पर शोध मकिया है। उन्होंने पता लगाया कि शरीर में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 1 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 2 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़