दवा कंपनियों के लिए जरूरी खबर

देहरादून। प्रदेश में स्थापित सभी दवा निर्माता कंपनियों को भारत सरकार के सुगम पोर्टल पर अपने फार्मूलेशन से संबंधित जानकारियां सार्वजनिक करनी होंगी। राज्य औषधि नियंत्रक ने ये निर्देश देते हुए बताया है कि फार्मूलेशन की जानकारी मिलने के बाद यह जांचा जाएगा कि कंपनियां कहीं विभाग से स्वीकृत फामूर्लेशन से अलग और निर्माण तो नहीं कर रहीं। प्रदेश में देहरादून, हरिद्वार एवं ऊधमसिंह नगर में सर्वाधिक दवा निर्माण इकाइया हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार कुल 220 कंपनियां यहां दवा उत्पादन का काम कर रही हैं। अक्सर ही दवा निर्माण इकाइयों में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। खासतौर से हरिद्वार एवं रुडक़ी में हाल में कई फैक्ट्रियां ऐसी पकड़ी गई जो कई दवाओं का अप्रूवल लिए बगैर ही इनका निर्माण करने में जुटी थी। भारत सरकार का औषधि विभाग ऐसी शिकायतों पर खुद हरिद्वार में कार्रवाई कर इस तरह के मामलों को पकड़ चुका है। ऐसे में उत्तराखंड के औषधि नियंत्रक ताजबल सिंह जग्गी ने इस मामले को लेकर एक पत्र सभी 220 दवा इकाइयों के संचालकों को जारी किया है। औषधि नियंत्रक ने बताया कि उनकी ओर से दूसरी बार रिमाइंडर भेजने पर अब तक करीब 150 कंपनियों ने सुगम पोर्टल पर दवाओं के फामूर्लेशन की जानकारी सार्वजनिक की है। अन्य 20 कंपनियों को भी उन्होंने आगाह किया है कि जल्द फामूर्लेशन संबंधी जानकारी पोर्टल पर डालें ताकि विभाग इनकी क्रॉस चेकिंग का कार्य कर सके। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। विभाग क्रॉस चेकिंग के दौरान देखेगा कि जो फामूर्लेशन विभाग से पास कराए गए हैं, उनके अनुरूप ही निर्माण हो रहा है या नहीं। इस दौरान फील्ड विजिट भी होंगे। अगर कोई अप्रूवल से अलग काम करता मिला तो उसके लाइसेंस एवं अप्रूवल रद्द कर दिए जाएंगे।

Related Posts

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

मदनापुर, शाहजहांपुर (यूपी)। अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत हो गई। स्वजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि शिकायत सुनने…

नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

जालंधर (पंजाब)। नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा चलाया गया है। नशा तस्करी से अर्जित अवैध कमाई से बनाई जा रही संपत्तियों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 6 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 5 views
नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 6 views
डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 13 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 16 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 15 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़