लाखों रुपए की दवा में लगा दी आग, वीडियो वायरल

सिद्धार्थनगर (उप्र)। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के गृह नगर में टीबी अस्पताल परिसर में मरीजों के लिए आई दवा को कुछ कर्मचारियों ने आग लगा कर नष्ट कर डाला। हालांकि विभाग के जिम्मेदार इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। दवा जलाने का वीडियो वायरल होने के बाद विभाग के जिम्मेदारों को पसीना आने लगा है। वहीं, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार क्षय रोग उन्मूलन के लिए अभियान चला रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव जाकर रोगियों की पहचान में जुटी है। उन्हें नि:शुल्क दवा एवं पोषक तत्व उपलब्ध कराने के लिए हर माह पांच सौ रुपये भी देने का निर्देश है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग इस अभियान में रुचि नहीं ले रहा है। जानकारों की माने तो मरीजों को दवा ही उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। ऐसे में बचने वाली दवाओं को खपत दिखाकर इसे जला दिया जा रहा है। अस्पताल परिसर में आग जलते देखा तो कुछ लोग मौके पर गए। वहां दवाओं को जलाया जा रहा था। जागरूक लोगों ने इसका मोबाइल से वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। कई पैकेट में मौजूद दवाओं की फोटो भी खींची। जलाई जा रही दवा का नाम मोनोपास है। बैच नंबर बीएसके 785ए दर्ज है। उस पर उत्पाद तिथि 2017 व एक्सपायरी अप्रैल 2020 स्पष्ट उल्लेख है। इस संबंध में जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. सौरभ चतुर्वेदी का कहना है कि दवा जलाने की जानकारी मिली है। इसकी जांच शुरू करा दी गई है। मामले में जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 24 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई