मेडिकल स्टोर संचालक नहर में फेंक रहे नशीली दवाएं

शेओपुर (मप्र)। क्षेत्र में कई मेडिकल स्टोर संचालाकों के पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए अपनी दुकानों पर रखी नशीली दवाइयां नहर में बहा देने का मामला सामने आया है। इससे नहर का पानी भी प्रदूषित हो रहा है। बता दें कि बीते माह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पाली रोड स्थित मेडिकल स्टोर पर अवैध तरीके से नशे के इंजेक्शन और टेबलेट बेची जा रही है। इन पर डॉक्टर के पर्चे के बिना भी दवा देने की बात सामने आई। जिसके बाद कोतवाली टीआई रमेश डांडे मौके पर पहुंचे और तलाशी शुरू कर दी। तलाशी के दौरान पुलिस को विमल पान मसाला के थैले में कुछ टेबलेट के पैकेट मिले, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। उक्त टेबलेट को लेकर मेडिकल संचालक भी कोई संतुष्टजनक जवाब नहीं दे पाया। दवाएं जब्त होने के बाद से शहर में बिना डॉक्टर के पर्चे के नशीली दवाओं को बेचने वाले मेडिकल संचालकों में हडक़ंप मच गया है। इसके चलते अब मेडिकल संचालक नशीली दवाओं को खपाना शुरू कर चुके हैं। इनमें ज्यादातर कोडीन सीरप और एनआरएक्स के अंतर्गत आने वाली दवाइयां शामिल बताई जा रही हैं। उधर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल स्टोर पर बिना डॉक्टर के पर्चे के दवाएं बेचने वाले मेडिकल संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 7 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 7 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 8 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 8 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 10 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 16 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा