पतंजलि के पैकेट में प्रतिबंधित दवा विदेश भेजने वाले 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। पतंजलि उत्पाद के पैकेट में प्रतिबंधित दवा कोरियर के जरिए विदेश भेजने का मामला पकड़ में आया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ड्रग्स के रूप में इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। ये आरोपी प्रतिबंधित दवा को पतंजलि उत्पाद के पैकेट में एयर कोरियर से ब्रिटेन भेजते थे। उनके पास से अलग-अलग तरह की 232 किलो ड्रग्स बरामद हुई हंै। आरोपियों की पहचान गुरुग्राम निवासी पुनीत अरोड़ा और उत्तम नगर निवासी विनोद कुमार के रूप में हुई है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है। स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि ड्रग्स तस्कर गिरोह के सदस्य प्रतिबंधित नशीली दवाएं विदेश भेज रहे हंै। ड्रग्स तस्कर पुनीत अरोड़ा और विनोद कुमार मटियाला गांव में मिलने वाले थे। इसकी सूचना मिलने पर एसीपी संजय दत्त, इंस्पेक्टर तिलक चंद्र बिष्ट, पवन कुमार सहित एसआइ मनिंदर और एएसआइ महीलाल मीणा की टीम ने 26 फरवरी को पुनीत अरोड़ा और विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 76 किलोग्राम भार की प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गई हैं। बाद में उनकी निशानदेही पर 32.8 किलो ट्रामाडोल कैप्सूल, 123.3 किलोग्राम ट्रामाडोल टैबलेट भी जब्त किए गए। पुनीत का पिता प्रवीण अरोड़ा ब्रिटेन के बर्मिंघम में एक आयुर्वेदिक दवा की दुकान चलाता है। इसकी आड़ में वह ट्रामाडोल, अल्प्राजोलम जैसी प्रतिबंधित दवाइयां अन्य को आपूर्ति करता था। इनका इस्तेमाल वहां के पब और नाइट क्लबों में पार्टी ड्रग्स के रूप में किया जाता था। पता चला है कि विनोद कुमार पहले एयर कूरियर कंपनी में काम करता था। वहीं, उसके कस्टम क्लियरिंग एजेंटों से भी संपर्क हैं। वह पतंजलि के विभिन्न उत्पादों के साथ ड्रग्स के कैप्सूल और टैबलेट को पैक कर देता था। पुलिस ने इनके पास से ट्रामाडोल कैप्सूल 68.8 किलो, ट्रामाडोल टैबलेट 151.3 किलो, अल्प्राजोलम टैबलेट 12.5 किलो समेत
तीन वाहन और मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

Related Posts

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

अमरोहा, मुरादाबाद (यूपी)। नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ है। मुरादाबाद मंडल के अमरोहा जिले में नकली दवाएं बनाने का बड़ा खेल सामने आया है। यहां चल रही…

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

चंडीगढ़। नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा गया है। इसके अलावा, 11 दवाओं के सैंपल खराब पाए गए हैं। यह है मामला हरियाणा में नकली और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 1 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 1 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 14 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई