मोमबत्ती की रोशनी में पुरुष स्टाफ ने किया महिलाओं का प्रसव, अस्पताल का रजिस्ट्रेशन कैंसिल

मैनपुरी। मोमबत्ती की रोशनी में पुरुष स्टाफ से महिलाओं के प्रसव कराए जाने से निजी खुशी हॉस्पिटल का पंजीकरण जांच रिपोर्ट के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. पांडेय ने निरस्त कर दिया है। मैनपुरी जिले के थाना दन्नाहार क्षेत्र के नेकापुर निवासी मुनीश कुमार ने अपनी पत्नी अनीता देवी को प्रसव पीड़ा होने पर स्थानीय खुशी हॉस्पिटल में 13 जनवरी को रात के समय भर्ती कराया था। देर रात अनीता ने विषम परिस्थितियों में एक बच्चे को जन्म दिया। महिला के परिजनों ने जानकारी मिलने पर अस्पताल के पुरुष स्टाफ पर मोमबत्ती की रोशनी में प्रसव कराये जाने का आरोप लगाया, जिससे हंगामा मच गया।

इस मौके पर पहुंची पुलिस पीडि़ता के पति, डॉक्टर व स्टाफ को कोतवाली लाई। यहां दोनों पक्ष में समझौता हो गया। स्वास्थ्य विभाग को जानकारी मिली तो सीएमओ ने अपनी जांच शुरू की। खुशी हॉस्पिटल की जांच के लिए डॉ. आरपी सिंह, प्रभारी डॉ. विकास गुप्ता ने अपनी जांच रिपोर्ट सीएमओ डा. एके पांडेय को दी। बताया गया कि खुशी हॉस्पिटल का पंजीकरण डॉ. अनिल अग्रवाल के नाम से है। जांच में बताया गया कि अस्पताल में बायो वेेस्ट के कोई साधन और प्रशिक्षित स्टाफ भी नहीं था। फिर भी ऑपरेशन होते थे। जांच अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि ऐसी खामियां होने पर उक्त हॉस्पिटल का संचालन किया जाना उचित नहीं है। जांच अधिकारी की रिपोर्ट पर मु य चिकित्साधिकारी मैनपुरी ने खुशी हॉस्पिटल का पंजीकरण निरस्तीकरण कार्यवाही  की। उन्होंने कहा कि अधूरे मानक वाले प्राइवेट नर्सिंग होम, हॉस्पिटल, पैथोलॉजी सेंटर नहीं चलने दिए जाएंगे।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 6 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 6 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 7 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 6 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 8 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 16 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा