कैंसर की दवा के लिए लाइसेंस की मिली मंजूरी

नई दिल्ली। अग्रिम चरण के रेक्टल कैंसर के इलाज की प्रस्तावित बायोसिमिलर के लिए बायोकॉन की साझेदार मायलन के लाइसेंस को मंजूरी मिल गई है। अमेरिकी दवा नियामक को भेजे गए इस आवेदन के तहत अन्य बीमारियों के अलावा मेटास्टिक कोलोरेक्टल कैंसर के मरीजों के इलाज की दवा बेवासिजूमब की बायोसिमिलर की मंजूरी मांगी गई है। बायोकॉन बायोलॉजिक्स के सीईओ क्रिस्टयाने हमाचर के अनुसार मंजूरी मिलने के बाद हमारी प्रस्तावित बायोसिमिलर बेवासिजूमब किफायती विकल्प मुहैया कराएगी। बायोकॉन बायोलॉजिक्स की मजबूत शोध एवं विकास और विनिर्माण क्षमताओं की बदौलत अमेरिका में कैंसर के मरीजों को दो अहम बायोसिमिलर मुहैया करा पाए हैं। अब बेवासिजूमब से हमारा पोर्टफोलियो और बढ़ेगा। यह बायोसिमिलर को इस साल के अंत तक मंजूरी मिलने की संभावना है। यह बायोकॉन और मायलन की साझेदारी में अमेरिका में कैंसर के मरीजों के लिए तीसरी बायोसिमिलर होगी। यह दवा फिलहाल भारत और अन्य उभरते बाजारों में उपलब्ध है। स्विटजरलैंड की दवा विनिर्माता रोश बेवासिजूमब की अवास्टीन ब्रांड के नाम से बिक्री करती है। इस दवा की 2019 में करीब 7.3 अरब डॉलर की बिक्री हुई। एमजेन और एलर्गन ने भी पिछले साल अमेरिका में मवासी पेश की थी, जो बेवासिजूमब की बोयोसिमिलर है। मवासी की बिक्री रोची की अवास्टिन से 15 फीसदी कम कीमत पर हो रही है।
ईवाई की रिपोर्ट के मुताबिक भारत वर्ष 2025 तक 62 अरब डॉलर के बायोसिमिलर बाजार की करीब 8 फीसदी हिस्सेदारी हासिल कर लेगा। बायोकॉन ने वर्ष 2019 में अपने कुल राजस्व का 27 फीसदी हिस्सा बायोसिमिलर से कमाया था। बेंगलूरु की इस कंपनी ने वित्त वर्ष 2022 तक बायोसिमिलर इकाई के जरिये एक अरब डॉलर का राजस्व हासिल करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। बायोकॉन ने पिछले साल दिसंबर में अमेरिकी बाजार में ट्रांसटुजुमब की बायोसिमिलर ओगिवरी उतारी थी। यह हरसेप्टीन की बायोसिमिलर है, जिसे बायोकॉन बायोलॉजिक्स और मायलन ने मिलकर विकसित किया है। हरसेप्टीन की बिक्री अमेरिका में करीब 2.9 अरब डॉलर की है। इस बायोसिमिलर का इस्तेमाल ब्रेस्ट कैंसर और गैस्ट्रिक कैंसर के इलाज में होता है। वर्ष 2018 में भी बायोकॉन ने फुलफिला पेश की थी, जो पेगफिलग्रास्टिम की बायोसिमिलर है। इस समय बायोकॉन बायोलॉजिक्स 28 अहम दवाएं विकसित करने पर काम कर रही है, जिनमें से 11 में उसकी मायलन के साथ साझेदारी है। विशेषज्ञों के मुताबिक अन्य बायोसिमिलर इनसुलिन ग्लरगाइन को अमेरिका में इस साल शुरू किया जा सकता है, जिससे बायोकॉन-मायलन की साझेदारी और मजबूत होगी।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 6 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 6 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 7 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 7 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 8 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 16 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा