मेडिकल स्टोर पर दबिश, एक्सपायर दवाइयां मिलीं

अयोध्या। औषधि विभाग ने तारुन थाना क्षेत्र में सीएचसी के सामने स्थित दो मेडिकल स्टोरों पर छापामारी कर काफी मात्रा में एक्सपायर्ड दवाएं बरामद की हैं। यहीं कई अनियमितताएं पाई गई। टीम ने जब्त दवा के चार सैंपल लिए हैं। जानकारी अनुसार औषधि निरीक्षक पीसी रस्तोगी ने औषधि निरीक्षक बाराबंकी सुमित वर्मा एवं स्थानीय पुलिस के साथ सीएचसी तारुन के सामने स्थित प्रधानमंत्री जनऔषधि मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान मेडिकल स्टोर से नींद के लिए प्रयुक्त होने वाले सात इंजेक्शन एवं 70 टेबलेट एक्सपायर मिले।
मौके पर दुकान संचालक अमरेंद्र सिंह मिला। एक्सपायर्ड दवाओं को जब्त करते हुए यहां से दो दवा के नमूने लिए गए। इसके बाद यहीं पर स्थित ईशा मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। यहां पर फार्मासिस्ट मौजूद नहीं मिला। दुकानदार अनूप सिंह मौजूद रहे लेकिन दवाओं के क्रय-विक्रय से संबंधित अभिलेख नहीं दिखा सके। दवाओं की खरीद का बिल भी प्रस्तुत नहीं किया गया। यहां से भी दो दवा के नमूने लेते हुए दुकान के क्रय-विक्रय पर रोग लगाई गई है। औषधि निरीक्षक पीसी रस्तोगी ने बताया कि जन सुनवाई पोर्टल पर इन दुकानों पर नकली दवाओं की बिक्री करने की शिकायत की गई थी। छापेमारी में दोनों दुकानों पर अनियमितताएं मिली हैं। चार सैंपल लेकर इनके क्रय-विक्रय पर रोक लगाई गई है और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है। मेडिकल स्टोरों पर मास्क व सेनेटाइजर को लेकर भी छापामारी की गई, लेकिन किसी दुकान से मास्क व सेनेटाइजर स्टोर किया हुआ नहीं मिला।

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 2 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 2 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 2 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 2 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 2 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 15 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज