स्वास्थ्य विभाग ने लिंग जांच गिरोह का किया भंडाफोड़ 

अम्बाला/पटियाला, बृजेंद्र मल्होत्रा। पंजाब में संगरूर के पास धुरी कस्बे में स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर में चल रहे गर्भ जांच गिरोह का अम्बाला व कुरुक्षेत्र स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने भंडाफोड़ किया है। शहर की जंडली निवासी महिला द्वारा एक डिकोड की जांच करवाई जानी थी जिसके लिए 45 हजार रुपए में सौदा तय किया था। बता दें कि क्लिनिक में अल्ट्रासाउंड होने के बाद महिला मरीज से 30 हजार रुपए बकाया राशि लेकर उसे गर्भ में लडक़ी होने की बात बताई। इसके बाद एजेंट महिला व आशावर्कर को साथ लेकर अम्बाला आ रहे थे लेकिन यहां पहुंचते ही दोनों जिलों की संयुक्त टीम ने पुलिस की मदद से उन्हें पकड़ लिया। एजेंटों से मौके पर ही 30 हजार रुपए भी रिकवर कर लिए और उन्हें बाद में शहर के सदर थाने में लाया गया।
पूछताछ करने पर पता चला कि जसदेव सिंह सेना से रिटायर्ड है और उसके बेटे तरणजीत सिंह की पत्नी प्रदीप कौर पंजाब पुलिस में कांस्टेबल लगी हुई है। क्लिनिक संचालक भी प्रदीप कौर का ही जानकार था और उसके जरिए ही अल्ट्रासाउंड की बात डॉक्टर के साथ होती थी। सदर थाने में कुरुक्षेत्र निवासी सेना से रिटायर्ड जसदेव सिंह, उसका बेटा तरणजीत सिंह, पंजाब पुलिस की कांस्टेबल बहू प्रदीप कौर व जंडली निवासी सुनीता के खिलाफ पी.एन.डी.टी. के तहत केस दर्ज किया गया है। तरणजीत व प्रदीप कौर को अभी गिरफ्तार किया जाना है लेकिन जसदेव व सुनीता को पुलिस ने गिरफ्तार करके उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया गया कि सुनीता रानी अम्बाला शहर के प्राइवेट क्लिनिक में नौकरी करती थी। महिला व एक अन्य व्यक्ति डिकोय को साथ लेकर पहले पटियाला तो फिर बाद में संगरूर के पास क्लिनिक में लेकर गए। वहां जांच के बाद मरीज को लडक़ी होने की बात बताकर 30 हजार रुपए भी ले लिए। वापस आते समय टीम ने पुलिस के साथ शहर में दोनों एजेंटों को हिरासत में ले लिया।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 11 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 11 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट