जॉनसन एंड जॉनसन की कोरोना वैक्सीन का क्लीनिकल टेस्ट शुरू

नई दिल्ली। अमेरिका की जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी द्वारा विकसित कोरोना वैक्सीन का स्पेन में पहला परीक्षण 14 सितंबर से शुरू हो गया है। यह जानकारी देते हुए ला पाज यूनिवर्सिटी अस्पताल के नैदानिक इकाई के प्रमुख अल्बर्टो बोरोबिया ने बताया कि इसके पहले चरण का परीक्षण अमेरिका और बेल्जियम में हो चुका है। स्पेन में इसके दूसरे चरण का परीक्षण होगा। साथ ही जर्मनी और बेल्जियम में भी इसके दूसरे चरण का परीक्षण होगा।
उन्होंने बताया कि परीक्षा तीन अस्पतालों में किया जाएगा। सैंटेंडर में स्थित वालडेसिला अस्पताल में इसका परीक्षण 14 सितंबर से शुरू होगा, जबकि मैड्रिक स्थित ला पाज तथा ला प्रिंसेसा यूनिवर्सिटीस में इसका परीक्षण अगले दिन से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि ला पाज यूनिवर्सिटी में 190 लोगों पर इसका परीक्षण किए जाने की उम्मीद है, जिसमें 18 से 55 साल की उम्र के 50 वयस्क तथा 65 साल से अधिक उम्र के 25 सीनियर सिटीजन शामिल होंगे। इधर, भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में रोजाना तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से 90 हजार से ज्यादा मरीज रोज सामने आ रहे हैं। इस वजह से लोगों को अब जिसका इंतजार है, वह कोरोना वायरस की वैक्सीन है। दुनिया के कई देशों में विभिन्न वैक्सीन्स पर काम चल रहा है। इन सभी के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया है कि भारत में वैक्सीन कब तक संभव हो सकती है। डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि अभी वैक्सीन की लॉन्चिंग को लेकर कोई तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन यह अगले साल की पहली तिमाही में आ सकती है।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 11 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 11 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट