आयुर्वेद, यूनानी व सिद्ध औषधी उत्पादन के लाईसेंस के लिए बनी समिति

मुंबई। प्रदेश सरकार ने आयुर्वेद, यूनानी और सिद्ध औषधी उत्पादन के लिए लाइसेंस देने की प्रणाली पर नियंत्रण के लिए समिति का गठन किया है। राज्य के अन्न व औषधि प्रशासन विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया। बता दें कि सरकार ने आयुष निदेशालय के निदेशक की अध्यक्षता में समिति का गठन किया है।

समिति के सदस्य के रूप में मुंबई के आर ए पोदार आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के द्रव्यगुण विशेषज्ञ अथवा महाराष्ट्र काऊंसिल ऑफ इंडियन मेडिसिन के चुने गए सदस्यों में से वरिष्ठ सदस्य, आर ए पोदार आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के रसायन विभाग के विभाग प्रमुख रसायन विशेषज्ञ को शामिल किया गया है। दरअसल समिति के सदस्य सचिव अन्न व औषधि प्रशासन विभाग के तकनीकी अधिकारी (आयुर्वेद) बनाए गए हैं।

सरकार ने कहा है कि राज्य में आयुर्वेद, यूनानी और सिद्ध औषधी उत्पादकों को पेटंट और प्रोप्रायटरी औषधी उत्पादन व बिक्री के लिए लाइसेंस व नुतनीकरण से पहले आवश्यक जांच उचित व सुलभ रूप से करने और नियंत्रण के लिए विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है। इसके अनुसार राज्य में अब आयुर्वेद, यूनानी और सिद्ध औषधी उत्पादकों के पेटंट और प्रोप्रायटरी के रूप में मंजूरी और नुतनीकरण के लिए प्राप्त होने वाले प्रस्तावों को समिति की सिफारिश के बाद मुंबई के अन्न व औषधि प्रशासन (FDA) के लाइसेंस अधिकारी (आयुर्वेद) के माध्यम से लाइसेंस निर्गत किए जाएंगे।

 

 

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 15 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर