दवा गोदाम पर चोरो ने बोला धावा, पार की 150 कार्टन दवा, मामला दर्ज

गया। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बार फिर चोरों ने धावा बोल थोक दवा दुकान को अपना निशाना बनाया है। अज्ञात चोरों ने मुरारपुर मजार के बगल में खैरात अहमद रोड स्थित मार्केट में जगरन्नाथ फार्मा की दुकान व गोदाम का ताला काटकर मंगलवार की रात वारदात को अंजाम दिया। दुकानदार सूरज कुमार जब बुधवार को दुकान खोलने के लिए पहुंचे, तब उन्हें जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि दुकान व गोदाम से करीब 150 कार्टन महंगी दवा गायब है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम छह बजे दुकान बंदकर वे घर गए थे। दूसरे दिन जब आए तो दवा का डिब्बा दुकान के बाहर गिरा था। जांच की गई तो पता चला कि उस डिब्बे में दवा भरी हुई है। उस एक डिब्बे दवा की कीमत 1100 रुपये है। इसी तरह से 500 डिब्बे गायब हैं। उन्होंने बताया कि गायब दवाइयां महंगी हैं। माना जा रहा कि चोरों ने किसी बड़े वाहन से 150 कार्टन दवा पार की है। साथ ही दुकान के गल्ले से पांच हजार रुपये भी चोरी हुए हैं। पीड़ित ने कोतवाली थाने में शिकायत की है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर दुकानदार और आसपास के लोगों से पूछताछ की है। महत्वपूर्ण बात यह है कि मार्केट में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हुआ है, जबकि यहां रोजाना लाखों का कारोबार होता है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

चार माह पूर्व शहर के फतेहपुर बहादुर शिवालय रोड स्थित तीन दवा दुकानों में भी चोरी हुई थी। इसमें प्रगति इंटरप्राइजेज व तुलसी फार्मा में शटर का ताला काटकर दवा और नकदी की चोरी हुई थी। इसकी प्राथमिकी भी कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई थी। मामला विधायक से लेकर डिप्टी सीएम तक पहुंचा था, लेकिन चार माह गुजरने के बाद भी अपराधियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। यही नहीं वर्ष 2020 में गल्ले की थोक मंडी हाते गोदाम में भी कई दुकान का ताला काटकर सामान सहित लाखों रुपये नकदी की चोरी हुई थी। इस मामले में भी पुलिस शिथिल रही।

 

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस