एचआईवी- मधुमक्खी का शहद ही नहीं डंक भी रोग मुक्ति में सहायक

मधुमक्खी से मिलने वाला शहद जिस प्रकार कई बीमारियों में कारगर सिद्ध होता है, ठीक उसी तरह मधुमक्खी का डंक रोगमुक्ति का काम करता है। वाशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसन के शोध में सामने आया है कि मधुमक्खी के डंक में मिलने वाले मेलिट्टिन नामक विषैला तत्व एचआईवी वायरस के बढऩे की क्षमता को नष्ट करता है, वहीं इसके आणविक नैनोकण शरीर के सामान्य कणों को नुकसान पहुंचने से बचाते हैं। मधुमक्खी के डंक को ट्यूमर कोशकिाओं को नष्ट करने में भी उपयोगी माना जाता है। मधुमक्खी के डंक से एचआईवी का इलाज करने का यह शोध कुछ दिन पहले एंटीवायरल थेरेपी जनरल में छपा है।
हालांकि शोध में यह बात साबित हुई है कि मेलिट्टिन से लैस ये नैनोआणविक कण सामान्य कोशकिाओं को नुकसान नहीं पहुंचाते। ऐसा नैनोकणों की सतह से जुड़े होने के कारण होता है। जब ये नैनोकण सामान्य कणों, जिनका आकार बड़ा होता है, के संपर्क में आते हैं, तो वे कण स्वत: ही पीछे की ओर उछल जाते हैं। दूसरी ओर एचआईवी की कोशकिायें आकार में नैनोकणों से बहुत छोटी होती हैं, इसलिये वे आसानी से बम्पर में फिट हो जाती हैं, और नैनोकणों के संपर्क में आ जाती है, जहां मधुमक्खी का विषैला पदार्थ मौजूद होता है।
ज्यादातर एंटी – एचआईवी दवाओं में वायरस को फैलने से रोकने की पद्धति पर काम करती हैं। इस विरोध प्रतिकृति नीति में वायरस को रोकने की क्षमता नहीं होती। और वायरस के कई रूपों ने दवाओं का तोड़ निकाल लिया है। अब वे दवाओं के बावजूद अपनी संख्या बढ़ाते रहते हैं।
कैसे बचें –  इस शोध के आधार पर ऐसे इलाकों में जहां, एचआईवी बहुत सक्रिय है, एक नया यौनिक जैल इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे बचाव उपाय के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से शुरुआती संक्रमण से बचा जा सकता है और एचआईवी को फैलने से रोका जा सकता है।
आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया भर में करीब साढ़े तीन करोड़ लोग एचआईवी/एड्स पीडि़त हैं।  इनमें तीस लाख से अधकि की उम्र 15 वर्ष से कम है। हर दिन हजारों लोग एचआईवी जैसी खतरनाक बीमारी का शिकार बन रहे हैं।
  • Related Posts

    कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

    केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

    हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

    कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

    • By Desk
    • November 13, 2026
    • 4 views
    कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

    हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

    • By Desk
    • November 13, 2026
    • 4 views
    हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

    दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

    • By Desk
    • November 13, 2026
    • 5 views
    दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

    प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

    • By Desk
    • November 13, 2026
    • 5 views
    प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

    कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

    • By Desk
    • November 13, 2026
    • 5 views
    कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

    अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

    • By Desk
    • November 12, 2026
    • 14 views
    अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा