राष्ट्रपति ने महसूस की समर्पित चिकित्सक – नर्स की जरूरत

देहरादून

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार पर बल देते हुए कहा कि हमें और अधिक समर्पित चिकित्सकों, खासकर पेशेवर चिकित्सकों और नर्सों की जरूरत है। राष्ट्रपति ने यहां स्वामीराम हिमालयन विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान कीं। उन्होंने ने विश्वविद्यालय के चिकित्सा, नर्सिंग और प्रबंधन के छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि हमें स्वास्थ्य सुविधा में सुधार के लिए और समर्पित नर्सों, डॉक्टरों और प्रबंधकों की जरूरत है। राष्ट्रपति ने कहा कि स्वामी राम अपनी मातृभूमि के लिए महान प्रेम और उनके जन्म की जगह के साथ एक बहुआयामी व्यक्तित्व थे। यह अलग बात है कि उनका अल्पायु में  शंकराचार्य के रूप में अभिषेक किया गया।
उन्होंने अपने योग-ध्यान की जीवन शैली के सत्य को पहचानने के लिए इतना बड़ा उच्च आध्यात्मिक पद त्याग दिया। श्री मुखर्जी ने कहा कि स्वामी राम ने हिमालयन इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट की स्थापना कर, पश्चिम की आधुनिक तकनीकों के साथ पूर्व के योग और ध्यान के ज्ञान को मिलाकर प्रयोग करने के महत्व पर बल दिया। राष्ट्रपति ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि पच्चीस साल पहले एक टिन शेड में एक ओपीडी के साथ शुरू हुआ स्वामी राम का स्वप्न आज एक छोटे से घर के बाद ग्रामीण विकास का प्रतिरूप बनी एक सुंदर बस्ती और एक विश्वविद्यालय में परिवर्तित हो गया। उन्होंने कहा कि आज, स्वामी राम हिमालय विश्वविद्यालय चिकित्सा के क्षेत्र में गुणवत्ता की उच्च शिक्षा, पैरामेडिकल साइंसेज, नर्सिंग, इंजीनियरिंग और प्रबंधन प्रदान करता है।
  • Related Posts

    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

    फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

    लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    • By admin
    • October 16, 2026
    • 6 views
    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 6 views
    फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

    लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 4 views
    लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

    अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 5 views
    अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

    मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 4 views
    मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

    नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 4 views
    नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट