गूगल के सर्च इंजन में खोजें बीमारी की जड़

एम्स, अपोलो के अलावा विदेशी विशेषज्ञों के सहयोग से चार सौ से अधिक बीमारियों की सटीक जानकारी उपलब्ध 
नई दिल्ली

हर व्यक्ति की जरनल नॉलेज का साथी गूगल अब स्वास्थ्य क्षेत्र में भी विश्वसनीयता बनाने में जुटा है। जानकारी के मुताबिक गूगल भारत के संदर्भ में चार सौ से ज्यादा स्वास्थ्य समस्याओं की सटीक और प्रामाणिक जानकारी उपलब्ध करवाई है। कंप्यूटर के साथ ही एंड्रॉयड एप्लीकेशन के जरिये मोबाइल पर भी गूगल पर सर्च करने पर इन विषयों पर हेल्थ कार्ड के रूप में अलग से जानकारी मिलेगी। हालांकि, इन बीमारियों का इलाज कहां करवाएं, इस संबंध में अपनी ओर से कोई सलाह देने से परहेज किया है। सर्च करने पर सामने आने वाले इस हेल्थ कार्ड में बीमारियों के लक्षण, इलाज, टीके, जांच आदि के बारे में सामान्य जानकारियों के साथ ही उससे जुड़े ग्राफिक और चित्र भी दिखाई देंगे। इससे उन बीमारियों के बारे में सामान्य जानकारी हासिल करना आसान हो जाएगा। गूगल अब तक आम तौर पर अपने सर्च इंजन के जरिये विभिन्न वेबसाइट तक पहुंचाता रहा है। लेकिन, उनकी जानकारी कितनी विश्वसनीय है, इस बारे में कोई दावा नहीं करता। मगर इन चार सौ से ज्यादा बीमारियों के बारे में सर्च करने पर उन वेबसाइट के लिंक तो खुलेंगे ही, दाईं ओर अलग से एक बॉक्स के रूप में हेल्थ कार्ड खुलेगा।
इसमें दी गई जानकारी विशेषज्ञों से प्रमाणित होगी। यहां यह भी पता चल सकेगा कि यह समस्या कितनी आम है और इसमें आम तौर पर कितना खतरा होता है।
गूगल के सीनियर प्रोडक्ट मैनेजर प्रेम रामास्वामी कहते हैं, ‘दुनिया भर में लोग गूगल में सबसे ज्यादा जिस संबंध में सर्च करते हैं, उसमें स्वास्थ्य बहुत प्रमुख है। औसतन 20 में एक सर्च स्वास्थ्य के बारे में ही होती है। गूगल लगभग एक साल पहले अमेरिका और लगभग दो हफ्ते पहले ब्राजील में ऐसी ही सेवा शुरू कर चुका है। यहां बीमारी से जुड़ी पूरी जानकारी पीडीएफ फाइल के रूप में डाउनलोड भी की जा सकती है। गूगल का दावा है कि उसने हिंदी में भी यह सेवा शुरू की है। वैसे, अभी हिंदूी में सर्च करने पर यह अंग्रेजी में ही संबंधित नतीजे दिखाता है। गूगल ने सूचना को प्रमाणित करने के लिए अपोलो और कोलंबिया एशिया जैसे निजी अस्पतालों के साथ ही एम्स जैसे संस्थानों के डॉक्टरों की भी सेवाएं ली हैं।
  • Related Posts

    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

    फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

    लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    • By admin
    • October 16, 2026
    • 6 views
    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 6 views
    फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

    लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 4 views
    लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

    अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 4 views
    अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

    मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 4 views
    मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

    नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 3 views
    नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट