सन फार्मा ने गठिया की दवा को बाजार से मंगाया वापस, ये है कारण

मुंबई। सन फार्मा ने अमेरिकी बाजार से जेनेरिक दवा की 55 हजार बोतलें वापस मंगा ली है। यूएस हेल्थ रेगुलेटर के अनुसार कंपनी ने दवा निर्माण से जुड़े नियमों की अनदेखी की है। इसके चलते यह निर्णय लेना पड़ा है। बता दें कि इस दवा फेबुक्सोस्टैट का इस्तेमाल गठिया वाले लोगों में यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए किया जाता है।

यह है मामला

यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने कहा है कि मुंबई स्थित दवा कंपनी की न्यू जर्सी बेस्ड यूनिट 40 एमजी और 80 एमजी की फेबुक्सोस्टैट टैबलेट को वापस मंगा रही है। इसमें कहा गया है कि सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज करंट गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस रेगुलेशंस की अनदेखी के कारण 40 एमजी दवा की 47,520 बोतलें और 80 एमजी दवा की 7,488 बोतलें वापस मंगाई हंै।

दादरा स्थित प्लांट में किया गया था उत्पादन

यूएसएफडीए ने कहा कि मैन्यूफैक्चरिंग इक्विपमेंट के डक्ट में रुके हुए पानी में माइक्रोबियल कंटेमिनेशन की शिकायत पाई गई थी। प्रभावित लॉट का उत्पादन मेम्फिस स्थित नार्थस्टार आरएक्स एलएलसी के लिए सन फार्मा के दादरा स्थित प्लांट में किया गया था। सन फार्मा कंपनी ने बीती चार मार्च को अमेरिकी बाजार से दवाएं वापस मंगानी शुरू की हैं।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 11 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 11 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 18 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा