रजिस्ट्रेशन बगैर चल रहे दो हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर सील, 3 को नोटिस

एटा (उप्र)। रजिस्ट्रेशन बगैर चल रहे दो हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर सील कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई कर तीन अस्पतालों के संचालकों को नोटिस दिए हैं। कार्रवाई के दौरान ऑनलाइन आवेदन करने की बात कहने वाले संचालकों को जल्द पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की इस छापामार कार्रवाई से अस्पताल संचालकों में हडक़ंप मच गया।

अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर छापामारी

एसीएमओ एवं पंजीकरण नोडल अधिकारी डॉ. राममोहन तिवारी ने शहरी क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर छापामारी की। वे अपनी टीम समेत कासगंज रोड स्थित मां लक्ष्मी हॉस्पिटल पर पहुंचे। वहां हॉस्पिटल संचालक को पंजीकरण संबंधी अभिलेख दिखाने के लिए कहा।

इस पर संचालक ने ऑनलाइन आवेदन करने की जानकारी दी। हॉस्पिटल संचालक को नोटिस सौंपा गया है। इसी तरह, आगरा रोड स्थित प्रेम हॉस्पिटल, नोटराज हॉस्पिटल संचालकों को भी नोटिस सौंपे गए हंै।

ऑपरेशन थिएटर सील किया

अलीगंज रोड स्थित शिवाय हॉस्पिटल का पंजीकरण समाप्त हो चुका था। वर्तमान में उसका नवीनीकरण नहीं कराया गया है। अस्पताल में बिना पंजीकरण के चल रहे ऑपरेशन थिएटर सील कर दिया गया है। ग्लोबल मेडिसिटी एंड आर्थों केयर हॉस्पिटल पर भी टीम को पंजीकरण के कागजात नहीं मिले। इसके चलते यहां के ऑपरेशन थिएटर को भी सील कर दिया गया है।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 0 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 1 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 1 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 2 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 2 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 12 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा