नवजात की मौत के बाद हॉस्पिटल का लाइसेंस कैंसिल, फर्जी डॉक्टर फरार

रायबरेली। नवजात की मौत के बाद हरचंदपुर के उपमा सरजूरानी पाली हॉस्पिटल का लाइसेंस कैंसिल कर दिया गया है। वहीं, अस्पताल का संचालक फर्जी डॉक्टर फरार हो गया है। पुलिस टीम उसकी तलाश कर रही है।

टेक्नीशियन ने प्रसूता को बेहोशी की दवा दी थी और उसी ने सिजेरियन प्रसव भी कर दिया था। इसके बाद नवजात की मौत हो गई थी। अस्पताल को बंद कर दिया गया है। मामले में संचालक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज है।

यह है मामला

हरचंदपुर गांव निवासी आनंद मोहन श्रीवास्तव की पत्नी विशाखा (25) का बीते माह उपमा सरजूरानी पॉली क्लीनिक हरचंदपुर में सिजेरियन प्रसव किया गया था। प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई थी। मामले की जांच में सामने आया कि अस्पताल के संचालक नीरज श्रीवास्तव व उसकी पत्नी प्रियांशी ने डॉक्टर बनकर प्रसूता का ऑपरेशन किया था।

इसके बाद हुए बवाल के चलते अस्पताल संचालक के खिलाफ हरचंदपुर थाने में केस दर्ज कराया गया था। एसीएमओ डॉ. अरविंद कुमार की टीम ने जांच के बाद अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को प्रतिबंधित कर दिया था। अब उसके लाइसेंस को कैंसिल कर अस्पताल को बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 2 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 3 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 3 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 4 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 5 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 11 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली