रजिस्ट्रेशन के बिना चलता मिला अस्पताल किया सील, 9 अस्पतालों को नोटिस

हापुड़। रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहे आईएम हॉस्पिटल को सील करने का मामला सामने आया है। वहीं, अन्य नौ अस्पतालों को भी नोटिस सौंपे गए हैं।

यह है मामला

स्वास्थ्य विभाग ने पंजीकरण के बगैर चल रहे अस्पतालों के खिलाफ अभियान चला रखा है। इसी क्रम में धौलाना थाने के समीप बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे आईएम हॉस्पिटल को विभाग की टीम ने सील कर दिया है। इसके अलावा अन्य कई अस्पतालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

तीन दिन के अंदर प्रमाणपत्र दाखिल करने के निर्देश

एसीएमओ डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि धौलाना थाना के पास बिना पंजीकरण चल रहे आईएम नर्सिंग होम को सील कर दिया है। मौके पर मौजूद वार्ड बॉय ने बताया कि गांव देहरा निवासी डॉ. शाहरुख व गांव खिचरा निवासी इरफान द्वारा अस्पताल संचालित किया जा रहा है। इसके अलावा आठ अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर अस्पताल के रजिस्ट्रेशन व विभिन्न मानकों के अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन अस्पतालों को सौंपे नोटिस

जिन अज्ञपतालों को नोटिस सौंपे गए हैं, उनमें गांव पिपलैंडा में संचालित न्यूजलाईफ अस्पताल, खुशी हास्पिटल, अल हयात अस्पताल, ग्राम खिचरा में सनराईज अस्पताल, नफीस जनता, धौलाना में आईएम हास्पिटल के नाम शामिल हैं। इनके अलावा भी, राज नर्सिंग होम, सुमित्रा हॉस्पिटल, समाना मोड़ स्थित सविता नर्सिंग होम समेत नौ अस्पतालों को नोटिस जारी किए गए हैं।

स्वासथ्य विभाग अधिकारियों ने उपरोक्त सभी अस्पताल संचालकों को तीन दिन के अंदर रजिस्ट्रेशन व विभिन्न मानकों के अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 4 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 4 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 4 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 5 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 4 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 18 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज