पेनकिलर और मल्टीविटामिन समेत 156 दवाओं पर लगा बैन, रखें ध्यान

नई दिल्ली। पेनकिलर और मल्टीविटामिन समेत 156 दवाओं पर केंद्र सरकार ने बैन लगा दिया है। बता दें कि इन दवाओं का इस्तेमाल दर्द से राहत, बालों के विकास और त्वचा की देखभाल आदि के लिए किया जाता है। जिन दवाओं को प्रतबिंधित किया है, उनकी कंपनियों की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गई है। इनमें सिप्ला, टोरेंट, सन फार्मा, आईपीसीए लैब्स और ल्यूपिन जैसी प्रमुख फार्मा कंपनियों की कई दवाइयां शामिल हैं।

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इन 156 फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (एफडीसी) दवाओं के इस्तेमाल से इंसानों को समस्या आ सकती है। गौरतलब है कि एफडीसी वे दवाइयां होती हंै, जिसमे एक से अधिक दवाओं का मिश्रण होता है। इन दवाओं को कॉकटेल दवाएं भी कहते हैं।

जानकारी अनुसार प्रतिबंधित की गई दवाओं की सरकार ने जांच की और सामने आया कि मेडिकल साइंस के हिसाब से इन 156 दवाइयों का कोई मतलब नहीं है। इन दवाइयों की जांच ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड ने की थी। इस सूची में कुछ ऐसी दवाएं भी शामिल हैं, जिन्हें कई कंपनियों ने पहले ही बंद कर दिया था।

एंटीबायोटिक एजिथ्रोमाइसिन को एडैपेलीन के साथ मिक्स किया जाता है और मुंहासे के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसे सरकार ने पहले ही बंद कर दिया है। इस लिस्ट में एसेक्लोफेनाक 50 मिलीग्राम + पैरासिटामोल 125 मिलीग्राम के टैबलेट पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसे भी कंपनी ने बनाना बंद किया हुआ है।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 9 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 18 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर