इंजेक्शन और 20 दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनियों को नोटिस

सोलन। एक इंजेक्शन और 20 दवाओं के सैंपल जांच में फेल पाए गए हैं। संबंधित कंपनियों को नोटिस थमा दिए हैं। बता दें कि ये दवाएं हिमाचल में बनीं हैं और इनमें अधिकतर बीबीएन क्षेत्र की दवा कंपनियों की हैं। इनके अलावा नेचुरल प्रोटीन शैंपू का सैंपल भी मानकों पर खरा नहीं उतरा है। फेफड़ों में फंगल संक्रमण को कम और डिहाइड्रेशन कंट्रोल करने वाला इंजेक्शन भी फेल आया है।

इन दवाओं के सैंपल हुए फेल

राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि सैंपल फेल मिलने वाली दवा के उद्योगों को कारण बताओ नोटिस दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिन दवाओं के सैंपल फेल आए हैं, उनमें बोनसाई फार्मा किशनपुरा के फंगोबी कैप्सूल व पेंटोप्रोजोल, हिग्गज हेल्थेयर भटोलीकलां बद्दी के कंपाउंड सोडियम लेकटेट इंजेक्शन, अल्ट्राड्रग्ज प्राइवेट काठा के इट्राकॉनाजोल कैप्सूल, जेपी इंडस्ट्रीज भूड के कार्बामेजेपिन-ई एक्सटेंडिड रीलीज टेबलेट शामिल हैं।

इनके अलावा, ब्रॉड इंजेक्टेबल्ज टाहलीवाल ऊना का कैल्शियम-कार्बोनेट, बी6 (कामेड-सीएम), एमसा फार्मास्यूटिकल पांवटा की एजिथ्रोमाइसिन व कंपाउंड सोडियम लेकटेट इंजेक्शन, यूनिग्रो फार्मास्यूटिकल काठा बद्दी की ओफ्लोक्सिन-ओर्निडाजोल टेबलेट, लाइफविजन हेल्थकेयर झाड़माजरी का सीनेटिविट कैप्सूल के नाम हैं।

वहीं, मार्टिन एंड ब्राउन बायो साइंसेज बद्दी की पेंटोप्राजोल व रेबेप्राजोल, माइक्रो फार्मूलेशन चंबाघाट की जालमोक्सी सीवी, इलविस केयर बद्दी की स्टॉपमस्ट इंजेक्शन, आरगे हेल्थकेयर परवाणू की पेंटोप्रोजोल, अल्ट्रा ड्रग्ज मनकपुर की कफ सिरप, आईबीएन हर्बलज बद्दी की बायोगलिप-1, एचपीएसआईडीसी की सिप्रोफ्लोक्सिन हाइड्रोक्लोराइड, हिमालयन वेलनेस बद्दी का नेचुरल प्रोटीन शैंपू भी मानकों पर खरा नहीं उतरा है।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 9 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 18 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर