फार्मा कंपनी में जहरीली गैस के कारण कर्मचारी की मौत

अनकापल्ली (आंध्र प्रदेश)। फार्मा कंपनी में जहरीली गैस के कारण एक कर्मचारी की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। वहीं, नौ अन्य को विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

यह है मामला

जिला अग्निशमन अधिकारी पी नागेश्वरराव ने बताया कि अनकापल्ली जिले के परवाड़ा में टैगोर फार्मा में गैस लीक हो गई। जहरीली गैस के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। गैस रिसाव की घटना के बाद नौ अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका इलाज चल रहा है। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआरसीपी अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने परवाड़ा में टैगोर फार्मा में गैस रिसाव हादसे पर चिंता जताई है।

इस बीच, अनकापल्ली जिला कलेक्टर विजय कृष्णन और पूर्व मंत्री और वाईएसआरसीपी नेता गुडीवाड़ा अमरनाथ ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। गुडीवाड़ा अमरनाथ ने कहा कि ऐसी घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। कंपनी द्वारा अपनाए जाने वाले मानदंडों की राज्य सरकार द्वारा सख्ती से निगरानी की जानी चाहिए। मैं सरकार से अपील करता हूं कि वे इसे बहुत गंभीरता से लें और कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 4 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 4 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 17 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत