कफ सिरप मामले में अभी और काम करे भारत : WHO

मुंबई। कफ सिरप मामले में भारत को अभी और काम करने की जरूरत है। यह नसीहत विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक अधिकारी ने दी है। उनका कहना है कि भारत को जहरीली खांसी की दवा की बिक्री रोकने के लिए और काम करना होगा। यह बात कफ सिरप से 24 बच्चों की मौत के बाद कही गई है। पिछले दिनों श्रीसन फार्मा कंपनी की कोल्ड्रिफ खांसी की दवा लेने के बाद बच्चों की मौत हो गई। इसका टेस्ट करने से पता चला कि उसमें डायथिलीन ग्लाइकॉल नामक घातक पदार्थ स्वीकार्य सीमा से करीब 500 गुना अधिक था।

WHO ने कहा कि प्रवर्तन संबंधी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं। अधिकारी रुतेंडो कुवाना ने कहा कि भारत ने इस मामले में कुछ तरक्की की है। उन्होंने उस नए भारतीय नियम का जिक्र किया जिसके तहत निर्यात से पहले दवाओं का डायथिलीन और एथिलीन ग्लाइकॉल जैसे घातक पदार्थों की टेस्टिंग करना आवश्यक है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर बेचे जाने वाले इन सिरप को लेकर ऐसा कोई नियम मौजूद नहीं है। इस नियामक कमी को स्वास्थ्य संगठन ने चिह्नित किया है।

रुतेंडो कुवाना ने कहा कि भारत में काम प्रगति पर है। अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। यह एक बड़ा बाजार है। इसमें हजारों मैन्यफैक्चर और कई राज्य हैं जिनसे निपटना होगा।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 6 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 7 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 5 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 12 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 12 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस