नशीली गोलियों की तस्‍करी में ई-रिक्शा चालक अरेस्ट

श्रीगंगानगर। नशीली गोलियों की तस्‍करी में ई-रिक्शा चालक अरेस्ट िकया गया है। पुलिस ने नशीली दवाओं की एक बेहद बड़ी खेप बरामद की है। जयपुर से कोरियर के नाम पर भेजी गई यह खेप एक नामी कोरियर कंपनी के ऑफिस में पहुंची थी। आरोपी इसे ई-रिक्शा पर लादकर ले जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।

यह है मामला

सदर थाना प्रभारी सुभाषचंद्र ढील ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी. कोरियर ऑफिस में जयपुर से संदिग्ध पार्सल की डिलीवरी आई है. पुलिस ने ऑफिस के आसपास निगरानी शुरू कर दी. एक ई-रिक्शा चालक बड़े-बड़े पार्सल लेकर ऑफिस से निकला. पुलिस टीम ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया. तलाशी लेने पर पार्सलों से कुल 35 हजार प्रेगाबलीन कैप्सूल और 95 हजार टैपेंटाडोल गोलियां बरामद हुई.

बाजार में प्रेगाबलीन की 10 कैप्सूल वाली एक स्ट्रिप की कीमत लगभग 170 रुपये और टैपेंटाडोल की एक गोली की कीमत 15 रुपये से अधिक है. जब्त की गई पूरी खेप की कीमत लाखों रुपये में आंकी जा रही है.

गिरफ्तार त्रिलोकाराम चक 71 आरबी, रायसिंहनगर का रहने वाला है. वह वर्तमान में श्रीगंगानगर शहर में किराए के मकान में रहता है. ई-रिक्शा चलाकर अपनी आजीविका चलाता है. उसने स्वीकार किया कि उसे पूरी तरह पता था कि पार्सल में नशीली गोलियां और कैप्सूल भरे हैं. ये दवाएं किसे और कहां डिलीवर करनी थीं, इसकी जांच की जा रही है. आरोपी के मोबाइल फोन से कई संदिग्ध नंबर बरामद हुए हैं.

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 9 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस