चिरमिरी अंबिकापुर (छत्तीसगढ़)। नशीली दवा की सप्लाई में मुख्य सप्लायर पकड़ा गया है। चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह ने यह जानकारी दी।

यह है मामला

मुखबीर की सूचना पर हीरागीर दफाई हल्दीबाड़ी में रेड कर आरोपी शेख अल्ताफ तथा किशन रजक को पकउ़ा गया था। उनके कब्जे से रेक्सोजेसिक इंजेक्शन 09 नग, इस्पास्मोनिल टेबलेट 10 नग, फेनिरामाईन इंजेक्शन 10 नग, लाइजेसिक ब्रफेन इंजेक्शन 12 नग, एविल 17 नग कुल कीमत 15700 रुपये जब्त किए थे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था।

उपरोक्त प्रकरण में पुलिस टीम गठित कर नशीली दवाओं के मुख्य सप्लायर का पता लगाना शुरू किया । इसी क्रम में मुख्य आरोपी शिव शंकर राजवाड़े उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम सलबा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा पर जेल भेजा गया। नशीली दवाओं के सप्लायर आरोपी शुभम यादव को ग्राम तिलौली कुवारंपुर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

ये रहे शामिल

इस सम्पूर्ण कार्यवाही में चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह, सहायक उप निरीक्षक नईम खान, प्रधान आरक्षक 33 धीरेन्द्र सिंह, आरक्षक विजय विश्वकर्मा एवं सैनिक प्रमोद साहू की सराहनीय भूमिका रही।