मुंबई। SUN Pharma ने विस्तार योजना का ऐलान किया है। कंपनी असम में एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने की तैयारी में है। इसके लिए 500 करोड़ रुपये निवेश की योजना है। इस यूनिट के स्थापित होने से 500 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल सकेगा।

मुख्य सचिव रवि कोटा ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि सन फार्मास्युटिकल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। असम में फार्मा यूनिट स्थापित करने के कंपनी के प्रस्ताव की समीक्षा की।

दो चरणों में होगा निवेश

कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राहुल अवस्थी ने कोटा से मुलाकात की है। कोटा ने कहा कि यह यूनिट भारतीय बाजार की जरूरतों को पूरा करेंगी। इस प्रोजेक्ट में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश दो फेज में किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट से 500 से ज्यादा लोगों को सीधे रोजगार मिलने की उम्मीद है। सन फार्मा भारत की सबसे बड़ी कंपनी है। इसके पांच महाद्वीपों में 40 से ज्यादा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। इसके अलावा, 100 से ज्यादा देशों में परिचालन है।