पणजी (गोवा)। सांप के जहर की नकली दवा के सप्लायर पर एफआईआर दर्ज करवाई गई है। आरव फार्मा के खिलाफ स्वास्थ्य सेवा निदेशालय को नकली सांप के जहर की संदिज्ध दवा भेजने पर कार्रवाई की।
यह है मामला
चिकित्सा विभाग की उप निदेशक डॉ. साहीन सैयद ने आरव फार्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। कंपनी पर नकली लाइओफिलाइज्ड सांप के विष रोधी दवा सप्लाई करने का आरोप है। यह सरकारी खरीद में आपराधिक विश्वासघात का मामला है। आरोपी व्यक्ति ने डीएचएस को गलत जानकारी दी कि दवा उत्पाद का निर्माण विन्स बायोप्रोडक्ट्स द्वारा किया गया था।
विन्स बायोप्रोडक्ट्स की सहमति के बिना उसके कॉपीराइट लेबल और पैकेजिंग की प्रतियों का उपयोग किया। उत्पाद उक्त कंपनी द्वारा निर्मित नहीं किया गया था। डीएचएस को 4.9 लाख रुपये का खरीद आदेश देने और नकली सांप के जहर की डिलीवरी स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया। पणजी पुलिस ने धोखाधड़ी और कॉपीराइट अधिनियम के तहत FIR दर्ज की है।










