नई दिल्ली। प्रतिबंधित कफ सिरप की ट्रेन से तस्करी पकड़ी गई है। श्रीभूमि जिले के बदरपुर रेलवे स्टेशन पर कई लाख रुपये की प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप जब्त की। एक कथित तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। यह ज़ब्ती सीआरपीएफ की 147 बटालियन और रेलवे पुलिस ने संयुक्त अभियान के दौरान की।
अधिकारियों ने बताया कि प्रतिबंधित कफ सिरप अगरतला एक्सप्रेस से बरामद किया गया। ट्रेन में मिले तीन टिन के डिब्बों से कुल 436 बोतलें जब्त की गईं। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बिहार के निवासी सनबीर आलम के रूप में हुई है।
जांच में पता चला है कि यह खेप बिहार के खगडिय़ा से बदरपुर ले जाई जा रही थी। इसका कथित तौर पर अवैध वितरण किया जाना था। अधिकारियों ने बताया कि जब्त कफ सिरप का अनुमानित बाजार मूल्य कई लाख रुपये है। तस्करी रैकेट में शामिल बड़े नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।










