फार्मासिस्ट ने मेडिकल कॉलेज से चुराया सर्जिकल सामान

शाहजहांपुर (यूपी)। फार्मासिस्ट को मेडिकल कॉलेज से सर्जिकल सामान चोरी करने पर अरेस्ट किया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में करीब डेढ़ साल पहले सर्जिकल सामान की चोरी हुई थी। इतने समय बाद भी कार्रवाई न होने का मामला प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप के सामने उठा। तब जाकर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने आरोपी फार्मासिस्ट मोहम्मद जुबैर अली को निगोही सीएचसी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

यह है मामला

सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह ने 13 जून 2024 कोचौक कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि एक जून की रात सुरक्षा गार्ड को एमसीएच भवन आई ओटी वाले रास्ते पर वाहन दिखाई दिया था। पिकअप वाहन में कुछ सामान भरा हुआ था। शक होने पर गार्डों ने वाहन को रोककर पूछताछ की। पिकअप में सर्जिकल सामान भरा हुआ था। स्टोर का भौतिक सत्यापन करने पर 2800 ग्लव्स स्टॉक में कम मिले।

नंद किशोर, अज्ञात वाहन चालक, चीफ फार्मासिस्ट जेडी बंसल, फार्मासिस्ट मोहम्मद जुबैर अली के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। डेढ़ वर्ष तक सुस्त रफ्तार से जांच चलती रही। अब शाहजहांपुर आए प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप के सामने इस मामले को उठाया गया। प्रभारी मंत्री ने एसपी राजेश द्विवेदी को समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एसपी के सख्त रुख के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। फार्मासिस्ट को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 10 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 8 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 8 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 8 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट