वेट लॉस इंजेक्शन की कीमतें जल्द होंगी आधी

नई दिल्ली। वेट लॉस इंजेक्शन की कीमतें जल्द ही तकरीबन आधी हो जाएंगी। भारत में मोटापा कम करने वाली दवाओं का बाजार जल्द ही बदलने वाला है। इस साल वेट लॉस इंजेक्शन सस्ते होने से इलाजज्यादा लोगों की पहुंच में आ जाएगा। हालांकि, डॉक्टर इसके गलत इस्तेमाल को लेकर चेतावनी भी दे रहे हैं।

क्या है मामला

अभी वजन कम करने वाली दवाओं में सेमाग्लूटाइड इस्तेमाल होता है। यह पहले टाइप 2 डायबिटीज के इलाज के लिए बनाया गया था। बाद में वजन कम करने में असरदार साबित हुआ। अब इसका पेटेंट खत्म होने वाला है। इसलिए कई भारतीय दवा कंपनियां इसके सस्ते जेनेरिक वर्जन बाजार में लाने की तैयारी में हैं। एक ही दवा के कई सस्ते विकल्प मिलने पर कीमतें अपने-आप कम हो जाएंगी। एक्सपर्ट्स का मानना है कि कीमतों में करीब 50-60 फीसदी तक गिरावट आ सकती है। अभी यह दवा हर महीने लगभग 10,000 रुपये तक पड़ती है। जेनेरिक वर्जन आने के बाद इसकी कीमत करीब 3,500 से 4,000 रुपये आ सकती है। इससे ब ज्यादा लोगों के लिए उपलब्ध हो सकता है।

उधर, डॉक्टरों को डर है कि लोग बिना उनकी सलाह के इसका इस्तेमाल शुरू कर देंगे। यह दवा कोई जादुई इलाज नहीं है। इसे बिना मेडिकल जांच के लेना खतरनाक हो सकता है। यह दवा भूख, पाचन और ब्लड शुगर पर असर डालती है। इसलिए डॉक्टर की निगरानी जरूरी है। अगर बिना सलाह के इंजेक्शन लिया जाए तो ये समस्याएं हो सकती हैं। वेट लॉस इंजेक्शन कोई शॉर्टकट नहीं है। सही डाइट, नियमित एक्सरसाइज और डॉक्टर की निगरानी के साथ ही इसका इस्तेमाल सुरक्षित और असरदार होता है।

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 8 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 6 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 20 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज