फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद), यूपी। फार्मासिस्ट के घर पर भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने रेड की है। भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना में संविदा पर तैनात फार्मासिस्ट के घर में छापेमारी हुई। पांच से छह घंटे टीम ने अभिलेख खंगाले। टीम अपने साथ कुछ अभिलेख लेकर चली गई। फार्मासिस्ट के खिलाफ दिल्ली में भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज हुआ है। इसी मामले में टीम जांच करने आई थी।

यह है मामला

ईसीएचएस के फार्मासिस्ट अविनाश सिंह परिहार के खिलाफ दिल्ली में भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बाद लखनऊ से सीबीआई टीम के निरीक्षक पियूष वर्मा टीम के साथ फतेहगढ़ कोतवाली पहुंची। उसके बाद टीम ने फार्मासिस्ट के घर पर छापा मारा। टीम ने पांच से छह घंटे रुककर फार्मासिस्ट से पूछताछ कर अभिलेख खंगाले। पता चला है कि टीम कुछ अभिलेख लेकर चली गई। फार्मासिस्ट से पूछताछ कर टीम लौट गई। बुलाने पर साक्ष्यों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए।