कुलगाम (जम्मू और कश्मीर)। दवा रिकॉर्ड न रखने पर दो मेडिकल स्टोर सील किए गए हैं। पुलिस ने देवसर इलाके में दवा की दुकानों पर जांच की। इस दौरान दो दुकानों में दवाओं के रिकॉर्ड नियमों का उल्लंघन मिला। इसके चलते दोनों दुकानों को तुरंत सील कर दिया गया। वहीं, सीसीटीवी नियम तोडऩे पर दो दुकानों के मालिकों पर एफआईआर दर्ज की गई।

पुलिस स्टेशन देवसर की टीम ने ड्रग कंट्रोल विभाग के साथ संयुक्त रूप से यह जांच की। अधिकारियों ने बताया कि रिकॉर्ड के अभाव से इन दवाओं के दुरुपयोग की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए कानून के तहत तुरंत कार्रवाई की गई। इरफान मेडिकल स्टोर और अलशफा मेडिकल स्टोर को सील किया गया है।

दो अन्य मेडिकल दुकानों के खिलाफ सीसीटीवी कैमरे न लगाने पर एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस का कहना है कि यह लापरवाही दवा बिक्री की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करती है। निर्धारित और दवाओं के प्रबंधन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।