सोनभद्र,उत्तर प्रदेश। प्राइवेट अस्पताल का संचालन अवैध मिलने पर ताला जड़ने का मामला प्रकाश में आया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम घोरावल क्षेत्र में अस्पतालों के संचालन की स्थिति जांचने पहुंची थी। इस दौरान पता चला कि फुलवारी में बिना पंजीयन कराए हमां कालिका अस्पताल संचालित है।
उस पर बड़ा सा बोर्ड लगाकर संचालन किया जा रहा है। मौके पर डॉक्टर और प्रशिक्षित स्टाफ तक नहीं था। एक व्यक्ति अस्पताल की व्यवस्था का संचालन करता मिला। टीम के पूछे जाने पर वह कोई जवाब नहीं दे पाया। जांच में बगैर पंजीयन अस्पताल के संचालन की पुष्टि होने पर ताला जड़ दिया गया।
चेतावनी दी गई कि बगैर पंजीयन अस्पताल संचालित किया गया तो एफआईआर करवाई जाएगी। सीएमओ/नोडल डॉ. गुलाबशंकर यादव ने आरोपी संचालक के नाम नोटिस जारी की। सात दिन में संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो कार्रवाई की जाएगी।










