आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)। एआई से घर बैठे एक्स-रे की सुविधा शुरू होने जा रही है। इससे अब मरीज को अस्पताल जाकर लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। अब नई-नई आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है। आधुनिक मशीनों के साथ-साथ चिकित्सा व्यवस्था अब आसान हो रही है। वहीं इसमें अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग हो रहा है। इसी के अंतर्गत आजमगढ़ में नई तकनीक से मरीज को एक्स-रे की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। एआई आधारित एक्स-रे की व्यवस्था टी.बी के मरीजों को उपलब्ध हो रही है।

मेडिकल मोबाइल यूनिट से होगा एक्स-रे

जिला क्षय रोग विभाग की तरफ से दूर दराज के मरीज को सुविधा उपलब्ध कराई गई है। टीबी के मरीजों की संख्या कम करने के लिए मेडिकल मोबाइल यूनिट से जांच की सुविधा दी जा रही है। एआई आधारित डिजिटल एक्सरे मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस आधुनिक मशीन से मरीजों की अक्सर की तस्वीर ऑनलाइन सर्वर पर अपलोड की जाती है। इसमें मौजूद एआई सॉफ्टवेयर उसे रिपोर्ट का विश्लेषण करता है। मरीज में टीबी के संक्रमण आदि चीजों का स्वत: ही परीक्षण करता है।